HPU : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने जारी की पीएचडी प्रवेश की चयन सूची

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के भौतिकी और खगोल विज्ञान विभाग द्वारा पीएचडी (2024-27) में प्रवेश के लिए पहली चयन सूची जारी कर दी गई है। यह चयन सूची उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें विभिन्न पहलुओं पर अंक दिए गए हैं, जैसे कि स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री के अंक,जेआरएफ/अन्य फेलोशिप, नेट/एसएलइटी/एमफिल और पीएचडी प्रवेश परीक्षा के अंक। इसके अलावा, विषय ज्ञान, कांसेप्ट नोट और उसका प्रस्तुतीकरण, संवाद कौशल, तथा साक्षात्कार और वाइवा-वोचे पर भी अंक दिए गए हैं।
चयन सूची में गलती की स्थिति में सुधार किया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को चार फरवरी, 2025 तक प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य है। प्रवेश शुल्क राशि 26,350 (छबीस हजार तीन सौ पचास रुपये) है। शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 30 जनवरी से चार फरवरी तक समारथ पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है। चयनित उम्मीदवारों में विशाल सिंह, अमन शर्मा, किशन, विशाला शर्मा, शिवम कटोच, चिराग, अंशुल शर्मा, कविता कुमारी, जयोति शर्मा, सुनैना, कोमल, प्रिया शर्मा, राम लाल आदि शामिल हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App