नगर पंचायत राजगढ़ के मनोनीत सदस्यों ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
नगर संवाददाता-राजगढ़
नगर पंचायत राजगढ़ के दो मनोनीत सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नगर पंचायत कार्यालय राजगढ़ सभागार में किया गया। एसडीएम राजगढ़ राजुकमार ठाकुर ने दोनों मनोनीत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत राजगढ़ वार्ड एक से अभिवक्ता अभिषेक शर्मा और वार्ड तीन से शिव वोहरा को मनोनीत किया गया है। दोनों सदस्यों ने अपने मनोनयन के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योती साहनी सहित हाइकमान का आभार जताया और कहा कि नगर पंचायत के विकास में बिना भेदभाव अपना योगदान देंगे। शपथ समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योती साहनी, सचिव अजय गर्ग, सदस्य सुमन चौहान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश आर्य, विक्रम ठाकुर, अनुज ठाकुर, रतन कश्यप, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम खेड़ा, तरुण साहनी, चंद्रमोहन शर्मा, अधिवक्ता मनीष ठाकुर, मनोनीत सदस्यों के परिजनों सहित कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App