पंकज ने लद्दाख के 6100 मीटर ऊंचे शिखर पर फहराया तिरंगा
घुमारवीं। बिलासपुर जिला के पनोह गांव के रहने वाले पर्वतारोही 28 वर्षीय पंकज चंदेल ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने लद्दाख के माउंट कीयागर री पर्वत, जिसकी ऊंचाई 6100 मीटर है, पर पहली जनवरी, 2025 को चढ़ाई कर देश का झंडा व परचम लहराया है। बता दें कि 2024 में भी ईरान की सबसे ऊंची चोटी दमाबंद पर भी भारतीय झंडा फहरा चुके हैं। यह 2025 का पहला सर्दकालीन अभियान था, जिसमें पंकज ने -30 डिग्री से भी अधिक खून को जमा देने वाली ठंड में यह कीर्तिमान हासिल किया।
पंकज ने यह अभियान 28 दिसंबर, 2024 को अपने दोस्तों राहुल, शुभम और निकिता के साथ लद्दाख के सुमडो गांव से शुरू किया और पहली जनवरी को पूरी सुरक्षा के साथ इसे पूरा किया। पंकज और उसके दोस्तों ने कीयागर री पर्वत से देश और प्रदेश में रह रहे लोगों से नशे से दूर रहने का संदेश दिया और साल 2025 के लिए फिट इंडिया मूवमेंट से जुडऩे का आग्रह किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App