कथा में उमड़ा जन सैलाब
स्टाफ रिपोर्टर-बंगाणा
कुटलैहड़ विस क्षेत्र के होटल हवेली जोगीपंगा में स्वर्गीय रामनाथ शर्मा की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस का आयोजन श्रद्धा और भक्ति से ओत-प्रोत रहा। कथा व्यास आचार्य शिव कुमार शास्त्री ने बाल कृष्ण भगवान की अद्भुत और मनोरम बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्त उपस्थित रहे, जो भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की लीलाओं से प्रेरणा लेते हुए भक्ति के सागर में डूब गए।
कथा विराम के बाद सभी को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा अपनी पत्नी मृदु शर्मा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उपस्थित रहे। कुटलैहड़ के वरिष्ठ समाजसेवी रुमेल कुमार, सुरेंद्र राणा, उपप्रधान जीवन शर्मा, राम आसरा शर्मा, विवेक मिंका, देसराज गौतम, शोभित गौतम के अलावा प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App