जेल में गोसेवा करेंगे कैदी, चंडीगढ़ की मॉडर्न जेल बुड़ैल परिसर में पाले जाएंगे रंग-बिरंगे पक्षी

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंडीगढ़
चंडीगढ़ की मॉडर्न जेल बुड़ैल में कैदियों का तनाव दूर करने के साथ खुशी देने के लिए खरगोश और चकोर पाले जाएंगे। जेल परिसर में अब कई खूबसूरत रंग-बिरंगे, पशु-पक्षी और चिडिय़ां देखने को मिलेंगी। वहीं, जेल में गोशाला बनाने की तैयारी चल रही है। जेल में सफेद खरगोश, टर्की,चकोर, गिनी पिग और बतखें एक ही जगह पर रखी गई हैं। बतखों के लिए एक तालाब भी बनाया गया है। इससे जेल की खूबसूरती भी बढ़ेगी। आईजी जेल राजकुमार की ओर से जेल की खूबसूरती बढ़ाने के साथ कैदियों को अच्च्छा माहौल देने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं। इस पर जेल प्रशासन काम कर रहा है। जेल से कैदियों को प्रतिदिन पांच मिनट फोन पर बात करने के लिए मिलते थे।
इसे बढ़ाकर सात मिनट कर दिया गया है। चंडीगढ़ मॉडर्न जेल देश की दूसरी जेल है, जहां कैदियों को खूबसूरत बतखें, पशु-पक्षी देखने को मिलेंगे। इससे पहले पुडुचेरी पशु-पक्षी और चिडिय़ां रखी गई हैं। चंडीगढ़ जेल के अधिकारियों ने पुडुचेरी जेल का दौरा कर देखा कि इससे कैदियों का मनोरंजन होने के साथ उनका तनाव भी कम हो रहा है। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने जेल में गोशाला बनाने के आदेश दिए हैं। जेल के अंदर खेत हैं। उसी खेत के पास खुले एरिया में गोशाला बनाई जाएगी। जेल में 10 गाय रखी जाएंगी। गोशाला जेल की मुख्य बाउंड्री के अंदर और अंदर की चहारदीवारी से बाहर बनाई जाएगी। इसके लिए जेल प्रशासन ने संबंधित विभाग से संपर्क किया है। वहीं, आईजी जेल राजकुमार की ओर से जेल की खूबसूरती बढ़ाने के साथ कैदियों को अच्च्छा माहौल देने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App