हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाया

By: Jan 26th, 2025 12:58 am

डीएवी स्कूल अंबोटा में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया हिमाचल दिवस
अजय ठाकुर – गगरेट
डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा में हिमाचल दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के ए आर ओ व प्रधानाचार्य नमित शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। जैसे ही तिरंगा लहराया, पूरा विद्यालय देशभक्ति और गर्व की भावना से भर गया। तत्पश्चात शिक्षकों व विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाया गया। छात्रों ने पारंपरिक लोक नृत्य, समूह गान और भाषण प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भाषणों में हिमाचल प्रदेश की महानता, परंपराएं और प्राकृतिक सौंदर्य पर प्रकाश डाला गया। समूह गान ने हिमाचल की लोक धुनों को जीवंत कर दिया, जबकि नृत्य ने हिमाचल की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को खूबसूरती से पेश किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य व एआरओ नमित शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश न केवल प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है, बल्कि इसकी समृद्ध संस्कृति और मेहनतकश लोगों की कहानियां हमें प्रेरणा देती हैं। बच्चों से संबोधित करते हुए कहा अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने प्रदेश की परंपराओं और मूल्यों का सम्मान करना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App