बर्फबारी बनी टेंशन… 34 सडक़ें बंद
रास्तों की बहाली को पीडब्ल्यूडी ने कसी कमर, 20 सडक़ें यातायात के लिए बहाल
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
लोक निर्माण विभाग ने बर्फबारी व बारिश का दौर थमते ही जिला के बंद मार्गो पर यातायात बहाली को लेकर ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग ने बर्फबारी के कारण बंद 54 में बीस मार्गो को दोबारा से वाहनों की आवजाही के लिए खोल दिया है। जिला में अब बर्फबारी के कारण बंद 34 मार्गो पर यातायात बहाली का काम शेष बचा है। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग ने पांगी में बर्फबारी के कारण बंद 35 में छह मार्ग दोबारा से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिए हैं। पांगी में अभी 29 मार्गो पर यातायात बहाली का काम जारी है। सलूणी के बर्फबारी के कारण बंद चारों मार्ग वाहनों की आवजाही के लिए खोल दिया गया है। तीसा के छह में चार मार्ग शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू कर दिए गए हैं।
भरमौर के आठ में छह मार्ग दोबारा से वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गए हैं। तीसा व भरमौर में दो-दो मार्गो पर वाहनों की आवाजाही शेष बची है। उधर, लोक निर्माण विभाग डलहौजी सर्किल के अधीक्षण अभियंता दिवाकर पठानिया ने बताया कि शुक्रवार को बर्फबारी के कारण पांगी को छोडक़र जिला के शेष मंडलों में बंद अधिकतर मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि पांगी में शुक्रवार को छह मार्गो से बर्फ हटाकर यातायात सुचारू किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में अब सर्वाधिक पांगी के 29 मार्गो से बर्फ हटाकर वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाने का काम चला हुआ है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App