स्टार्टअप और कौशल विकास बेरोजगारी का हल…

By: Jan 17th, 2025 12:05 am

आज से लगभग आठ वर्ष पहले केंद्र सरकार ने स्टार्टअप योजना को अमल में लाया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़, यानी उद्योगों को और मजबूत बनाना है। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ-साथ महिला उद्यमियों को सब्सिडी भी मिलती है।

सरकार इस योजना के अधीन उद्योगों को टैक्स में भी छूट देती है। हमारे देश में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है। देश के उद्योग जितने मजबूत होंगे उतने ही रोजगार उपलब्ध होंगे और देश की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी। इसलिए सरकार को इसके लिए ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहिए। कौशल प्रोत्साहन के लिए भी केंद्र सरकार तत्पर है। इसके लिए योजनाएं अमल में ला रही है। स्टार्टअप और कौशल विकास से बेरोजगारी दूर होगी।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App