फैटी लिवर की परेशानी दूर करने में कमाल माने जाते हैं ये जूस, जानें स्वास्थ्य लाभ

हमारे खान-पान की गलत आदतों के कारण आज के समय में फैटी लिवर की समस्या एक आम परेशानी बनती जा रही है। इस रोग में लिवर में फैट बढऩे लगता है, जिसकी वजह से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। साथ ही लिवर शरीर के टॉक्सिन्स को सही तरह से बाहर नहीं कर पाता है, जिससे शरीर के कुछ अंगों में सूजन की समस्या भी हो सकती है। इस समस्या से बचाव के लिए आप वेजिटेबल जूस पी सकते हैं…
लिवर हमारे शरीर का एक महत्त्वपूर्ण अंग है। यह हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर करने का काम करता है। इसके साथ ही लिवर आहार को पचाने के लिए आवश्यक बाइल जूस बनाने में भी मुख्य भूमिका निभाता है। लेकिन हमारे खान-पान की गलत आदतों के कारण आज के समय में फैटी लिवर की समस्या एक आम परेशानी बनती जा रही है। इस रोग में लिवर में फैट बढऩे लगता है, जिसकी वजह से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। साथ ही लिवर शरीर के टॉक्सिन्स (विषैले पदार्थ) को सही तरह से बाहर नहीं कर पाता है, जिससे शरीर के कुछ अंगों में सूजन की समस्या भी हो सकती है। इस समस्या से बचाव के लिए आप वेजिटेबल जूस पी सकते हैं। इससे लिवर की समस्या को कम किया जा सकता है। जानते हैं फैटी लिवर में किन सब्जियों का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है।
लौकी का जूस
लौकी का जूस किडनी के डिटॉक्स करने की क्षमता को बेहतर करता है। लौकी के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। जिससे आपको लिवर की सूजन में आराम मिलता है। साथ ही लौकी का जूस फ्री रेडिकल्स के प्रभावों को दूर करने में सहायक होता है।
चुकंदर का जूस
चुकंदर का जूस आपके लिवर को डिटॉक्स करने और उसके कार्य को बेहतर करने में मददगार होता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्ज रक्त को साफ करते हैं। साथ ही किडनी और लिवर पर पडऩे वाले दबाव को दूर करने के में सहायक होते हैं। इसके नियमित सेवन से फैटी लिवर की समस्या कम करने में मदद मिल सकती है।
जलकुंभी का जूस
जलकुंभी एक पत्तेदार हरी सब्जी है, जिसका उपयोग अकसर सलाद में किया जाता है। इसका स्वाद हल्का तीखा होता है, लेकिन इसमें कई पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, सी और कैल्शियम, आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को डिटॉक्स करने में लिवर की मदद करते हैं। इससे फैटी लिवर की समस्या से राहत मिलती है।
गाजर का जूस
गाजर में बीटा कैरोटिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बीटा कैरोटिन आपके शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है। विटामिन ए लिवर की हैल्थ को बेहतर करता है। साथ ही फैटी लिवर की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है। गाजर का जूस शरीर के विषैले तत्त्वों को बाहर करता है। साथ ही लिवर को डैमेज होने से बचाता है।
पालक का जूस
पालक के जूस से आप लिवर की कार्य प्रणाली को बेहतर कर सकते हैं। पालक में ग्लूटाथियोन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो आपके लिवर के दबाव को कम करने में सहायक होता है। इसका जूस बनाने के लिए आप पालक की प्यूरी में अदरक और नींबू मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इससे फैटी लिवर की समस्या में आराम मिल सकता है।
नींबू का जूस
नींबू को लिवर के लिए सबसे प्रभावी प्राकृतिक डिटॉक्सिफाइंग एजेंट माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर की सफाई में मदद करते हैं। नींबू का जूस लिवर को सक्रिय करता है और उसके फंक्शन को बेहतर बनाता है। यह न केवल लिवर को डिटॉक्स करता है, बल्कि सूजन को भी कम करने में भी सहायक होता है। यह आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App