ऑटोग्राफ लिया और इग्नोर करके भाग निकला, मुक्का उठाए देखते रह गए रोहित

मुंबई। वानखेड़े स्टेडियम के 50वें वर्षगांठ समारोह में मुंबई क्रिकेट के कई बड़े नामों ने हिस्सा लिया। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हुए। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर और अजिंक्य रहाणे आदि पहुंचे। इस इवेंट का रोहित का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस इवेंट के दौरान एक छोटे से फैन ने रोहित शर्मा से ऑटोग्राफ मांगा। रोहित उस समय सचिन तेंदुलकर और रहाणे के साथ बैठे थे। छोटे फैन ने सचिन और रहाणे को अनदेखा करते हुए सीधे रोहित से ऑटोग्राफ मांगा।
रोहित ने बल्ले पर ऑटोग्राफ दिया। इसके बाद उन्होंने फिस्ट-बंप (मुक्का टकराना) के लिए हाथ बढ़ाया। लेकिन उस फैन ने ध्यान नहीं दिया और ऑटोग्राफ लेकर भाग गया। रोहित थोड़े हैरान रह गए। रोहित के साथ बैठे रहाणे ये सब देखकर हंसने लगे। फिर रहाणे के बगल में बैठे एक शख्स ने हाथ बढ़ाकर रोहित को फिस्ट बंप दिया। रोहित अपने ही दोनों हाथों को टकराने लगे। इस बीच वह नन्हा फैन एक बार फिर वापस आया। इस बार उसने रोहित को फिस्ट बंप दिया और दौड़ते हुए चला गया। मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक अकाउंट पर वीडियो शेयर किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App