घातक है विटामिन डी की कमी

विटामिन डी को सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है, क्योंकि सूरज विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स है। विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियों का घनत्व (बोन डेंसिटी) कम हो सकती है, और तो और हड्डियां आसानी से टूट भी सकती हैं। इसकी वजह से आस्टियोपोरोसिस होने का खतरा भी पैदा हो सकता है…
जब शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं मिल पाता है, तब इससे जुड़ी कई समस्याएं उभरने लगती हैं। विटामिन डी को सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है, क्योंकि सूरज विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स है। विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियों का घनत्व (बोन डेंसिटी) कम हो सकती है, और तो और हड्डियां आसानी से टूट भी सकती हैं। इसकी वजह से आस्टियोपोरोसिस होने का खतरा भी पैदा हो सकता है। विटामिन डी हड्डियों की मजबूती और शरीर के कई कार्यों के लिए जरूरी माना जाता है। यही वजह है कि शरीर में इसका पर्याप्त मात्रा में होना बहुत जरूरी है। विटामिन डी से भरपूर भोजन करके इसकी कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। बता दें कि दुनिया भर में ऐसे लोगों की संख्या बहुत बड़ी है, जिनमें विटामिन डी की कमी है। विटामिन डी की कमी से हड्डियों और मांसपेशियों की दिक्कतें पैदा होती हैं। इसकी कमी नवजात शिशुओं से लेकर बच्चों और वयस्कों तक हर किसी को प्रभावित कर सकती है। आइए जानते हैं कि कैसे पता लगाया जा सकता है कि शरीर में विटामिन डी की कमी है। जानिए विटामिन डी की कमी के क्या लक्षण होते हैं।
थकान महससू होना
विटामिन डी की कमी से अकसर थकान और कमजोरी होती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि विटामिन डी हमारे शरीर की मैटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है, जिससे ऊर्जा उत्पादन कम होता है।
हड्डियों का दर्द
विटामिन डी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसकी कमी से हड्डियों में कमजोरी और दर्द हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि विटामिन डी कैल्शियम के अवशोषण के लिए जरूरी है।
मांसपेशियों की कमजोरी
विटामिन डी की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी और दर्द हो सकता है। इससे मांसपेशियों के काम करने की क्षमता प्रभावित होती है।
इन्फेक्शन
विटामिन डी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। लेकिन इसकी कमी से इम्युनिटी कमजोर होती है और बार-बार संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन डी हमारे दिमाग के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है।
बालों का झडऩा
विटामिन डी बालों के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। इसकी कमी से बाल झडऩे लगते हैं।
दांतों की समस्याएं
विटामिन डी दांतों के लिए भी जरूरी है। इसकी कमी से दांतों की समस्याएं जैसे कैविटी और मसूड़ों की बीमारी हो सकती है।
हैल्थ के लिए विटामिन डी क्यों जरूरी
विटामिन डी बोन हैल्थ और इम्युनिटी सहित शरीर के कई जरूरी कामकाज में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये कैंसर को रोकने में भी मदद करता है। इसके अलावा हड्डियों को नुकसान पहुंचने से बचाता है। डिप्रेशन, हृदय रोग, डायबिटीज और कई पुरानी हैल्थ प्रॉब्लम्ज से सुरक्षा भी प्रदान करता है। विटामिन डी की कमी का इलाज आमतौर पर सप्लीमेंट्स से किया जाता है। हालांकि इसके लिए डाक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। विटामिन डी की कमी से बचने के लिए इससे भरपूर भोजन को अपने फूड रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। धूप लेने से भी इसकी कमी दूर हो सकती है, हालांकि गर्मियों में ऐसा करना संभव नहीं हो पाता। इसलिए ऐसे समय में खान-पान का खास ध्यान रखें।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App