बिजली बोर्ड के खिलाफ फूटा गुस्सा

By: Feb 11th, 2025 12:10 am

आनी में कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर जताया विरोध, मांगें जल्द पूरा करे सरकार

स्टाफ रिपोर्टर-आनी
सोमवार को हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एंप्लॉयज यूनियन आनी युनिट के कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन की अधिसूचना तुरंत जारी होनी चाहिए और 1030 पदों पर टी मेट की भर्ती की जाए। इंजीनियरिंग के 51 पदों ड्राइवर के 81 पदों को बहाल किया जाए। रेशनलाइजेशन केंद्रीयकरण 700 सरप्लस आदेशों को रोका जाए।

हिमाचल प्रदेश स्टेट्स इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड एंप्लॉयज यूनियन के मुख्य संगठन सचिव झाबे राम शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लाभ 01-01-2016 के वेतनमान का एरियर तुरंत जारी किया जाए और एमओयू 2010 में कोई बदलाव न किया जाए। भूमि या बिजली बोर्डों की बिक्री न की जाए। बकाया राशि का भुगतान तुरंत किया जाए। स्मार्ट मीटरिंग की गलत नीति को रोका जाए। कैग रिपोर्ट में 1800 करोड़ रुपये के नुकसान की बात कही गई है। 500 रुपए का मीटर कार्यशील स्थिति में है। फिर भी बिना हिमाचल प्रदेश के लोगों की सलाह के उसे बदला क्यों जा रहा है। यूनियन ने बताया उन्होंने इसी कारण इस विरोध में काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App