चंडीगढ़ नगर निगम में जमकर हंगामा, पार्षदों के बीच हाथापाई

आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने भाजपा पार्षदों पर लगाया पक्षपात करने का आरोप
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंडीगढ़
चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक नवनिर्वाचित मेयर हरप्रीत कौर बबला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सांसद मनीष तिवारी भी शामिल हुए। महापौर ने सभी पार्षदों को सदन में अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए समय और अवसर दिया। बोलने से पहले सभी पार्षदों ने महापौरए वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर को उनकी जीत पर बधाई दी। बैठक में सबसे पहले वित्त एवं अनुबंध समिति का चुनाव किया गया। आखिरी समय में आम आदमी पार्टी के पार्षद योगेश ढींगरा ने अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने पूनम को अपना उम्मीदवार बनाया। जिन्होंने आम आदमी पार्टी के खिलाफ तीखे तेवर दिखाते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। योगेश ढींगरा द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के कारण चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। पार्षद सौरभ जोशीए जसमनप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह गााडी, पूनम और सुमन देवी वित्त एवं अनुबंध समिति के सदस्य बने हैं। इनके नामों की घोषणा मेयर हरप्रीत कौर बबला ने की।
बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद आम आदमी पार्टी के पार्षद रामचंद्र यादव ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। राम चंद्र यादव ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी के पार्षदों के प्रति पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कॉलोनी निवासियों से वादा किया था कि उन्हें आवंटित मकानों का मालिकाना हक दिया जाएगा, लेकिन संसद में सारी सच्चाई सामने आ गई। राम चंद्र यादव ने कहा कि चंडीगढ़ की जनता के साथ विश्वासघात किया गया है। सदन में बैठे रामचंद्र यादव ने भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। वहीं, चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी भी आज नगर निगम सदन की बैठक का हिस्सा बने। नगर निगम में मात्र 25 मिनट रुकने के बाद वे चले गए। इस अवसर पर उन्होंने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यसभा और लोकसभा में जैसा काम होना चाहिए वैसा नहीं हो रहा है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App