प्रदर्शनी में दो लाख से ज्यादा की कमाई

गेयटी में पर्यटकों ने खरीदी वुडन-स्टोन पेंटिंग, हिमाचली पारंपरिक पोषाकों के खिलौने भी खूब बिके
सिटी रिपोर्टर-शिमला
राजधानी के गेयटी थियेटर में पंडयाल एक पहल राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। रविवार को इस प्रदर्शनी का आखिरी दिनी रहा। इस प्रदर्शनी का आयोजन बेहद सफल रहा है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 2 लाख 12 हजार तक की ब्रिकी दर्ज की गई है। इस प्रदर्शनी में लोगों ने लकड़ी से तैयार उत्पादों की खरीददारी की है। लोगों ने प्रदर्शनी से वुडन पेंटिंग, हिमाचली पारंपरिक खिलौने स्टोन आर्ट और क्राशिया से तैियार फूलों की खरीददारी की है। इस प्रदर्शनी में शिमला, मंडी, बिलासपुर, यूपी और मध्यप्रदेश के कलाकारों द्वारा बनाए चित्रकला, मूर्ति, क्रोशिया के फूल, हैंडमेड एयरिंग और लकड़ी के हिमाचली खिलौनों को प्रदर्शित किया गया। इस प्रदर्शनी का आयोजन रजत पंडयाल द्वारा किया गया है। रजत पंडयाल शिवा इंटर नेशनल स्कूल बिलासपुर में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वह खुद भी लकड़ी से खिलौने और अन्य चीजों को तैयार करते है।
उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी से उन्हे अच्छा रिस्पोंस मिला है इससे पहले भी शिमला में प्रदर्शनी का आयोजन कर चुके है। रजत पंडयाल ने बताया कि हिमाचली खिलौने विदेशियों की पहली पसंद रहा है। इसी के साथ ही स्थानीय लोगों और बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों ने वुडन पेंटिंग और स्टोन पेंटिंग की खरीददारी की। इसके साथ ही कुछ कलाकारों को पेंटिंग के लिए वुकिंग भी मिल चुकी है। साथ ही होस घास नई दिल्ली में भी जल्द ही एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन करेंगे ताकि संस्कृति को बढ़ावा दे सकें।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App