Himachal News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 37 सब इंस्पेक्टर और 104 पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला

By: Feb 6th, 2025 9:55 pm

स्टेट सीआई से 50 पुलिस कर्मियों का तबादला

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

पुलिस विभाग में 37 सब इंस्पेक्टर और 104 पुलिस कर्मियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कर्मियों के तबादला आदेश जारी किए गए है, जिसमें पुलिस बटालियन से 34 कर्मचारियों की पुलिस जिला बद्दी के लिए तबादले किए गए। स्टेट सीआईडी के 50 पुलिस कर्मियों को अन्य जिलों और बटालियनों में ट्रांसफर किया गया है। वहीं 20 अन्य पुलिस कर्मियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। सब इंस्पेक्टर करण सिंह को फस्ट आईआरबीएन, यशपाल को फिफ्थ आईआरबीएन, कश्मीर सिंह को थर्ड आईआरबीएन, प्रेम लाल को स्टेट सीआईडी, अजीत सिंह को फोर्थ आईआरबीएन, राम लाल को थर्ड आईआरबीएन, दलीप चंद, अरविन्द वेदी और जगजीत सिंह को स्टेट सीआईडी, शिव राम कृष्ण को फस्ट बटालियन जुन्गा, सुरिंदर सिंह को फिफ्थ आईआरबीएन, दरमेश दत्त, पवन कुमार को स्टेट सीआईडी, पवन कुमार को सोलन, संजय कुमार को बद्दी, जय राम कुमार को ऊना, यादेश कुमार को हमीरपुर, मुकुल शर्मा को सोलन, पुनम को देहरा, नवनीत सैनी को कांगड़ा, शिव कुमार को विजिलेंस शिमला, अजय सिंह को देहरा, अमित शर्मा, अखिलेश सिंह को चंबा, आशीष कौशल को कुल्लू, गगन सिंह, सत्य प्रकाश, प्रकाश चंद, पदम देवी को स्टेट सीआईडी, रजत राणा, रूप सिंह, राम गोपाल सुख राम, सोम दत्त और राज कुमार को विजिलेंस में ट्रांसफर किया गया है।

इसके आलावा हेड कांस्टेबल बृज मोहन को बद्दी, हेड कांस्टेबल कृष्ण सिंह, मनोज कुमार, जतिंद्र कुमार, गणेश राज, सुरेश कुमार, सतेंद्र सिंह, रवि कुमार, रविंद्र कुमार, कुलविंदर सिंह, अजय कुमार, विजय कुमार, सतीश सिंह व अनीता कुमारी को फिफ्थ आईआरबी से पुलिस जिला बद्दी भेजा गया है। वहीं कांस्टेबल सुखविंद्र कौर को फर्स्ट बटालियन जुन्गा से पुलिस जिला बद्दी, गुरुबचन, राजेंद्र सिंह, दलवीर सिंह व राजेश कुमार को फर्स्ट आईआरबी से बद्दी तबादला किया है। कांस्टेबल सुखविंद्र, धर्मेंद्र, महेंद्र सिंह और विक्की सिंह को सिक्स्थ आईआरबी से बद्दी, कांस्टेबल हर्ष वर्धन, वीरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, लखविंदर सिंह, जलज भारद्वाज, अमित भारद्वाज, रोहन कुमार व अमरीक सिंह को फर्स्ट बटालियन जुन्गा से पुलिस जिला बद्दी भेजा गया है। वहीं, कांस्टेबल अश्वनी व निक्की को लाहौल-स्पीति, विवेक को सैकेंड आईआरबी, चंपा देवी ऊना, भरत भूषण चंबा और अंकुश पटियाल को पुलिस जिला देहरा तथा श्वेता को राज्य विजिलेंस भेजा गया है। हेड कांस्टेबल संजीव कुमार पीटीसी डरोह व सुनील कुमार को फोर्थ आईआरबी तबादला किया है। एचएचसी हुकुम सिंह थर्ड आईआरबी एचएएसआई इंद्र प्रकाश को चंबा और एचएचसी जी सिंह को फिफ्थ आईआरबी तबादला आदेश जारी किए हैं। वहीं, पुलिस विभाग ने चार कांस्टेबलों की एसडीआरएफ में तबादला किया है। इनमें नवीन कुमार, शुभम, अमन ठाकुर व कुलदीप सिंह शामिल हैं।

-अमन वर्मा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App