संतरे का शतक, अमरूद-किन्नू 80-80

By: Feb 18th, 2025 12:12 am

शिमला शहर में सप्लाई कम आने के कारण आया उछाल, 10 से 20 रुपए बढ़े गए दाम

सिटी रिपोर्टर—शिमला
राजधानी के बाजारों में फलों के दामों में उछाल देखने को मिला है। संतरा और अमरूद के दाम बढ़ गए है। बाजारों में अमरूद और किन्नू 80 रुपए किलो बिक रहा है। हालांकि पिछले दिनों किन्नू 50 रुपए और अमरूद 60 रुपए प्रति किलो बिक रहा था। इनके दामों में 10 से 20 रुपए तक की बढ़ोत्तरी देखने दर्ज की गई है। बाजार में लोगों का फल खरीदना मुश्किल हो गया है।

मंडी में रॉयल सेब के दाम 160 से 200 रुपए और गोल्डन 140 से 160 रुपए तक बिक रहा है। दुकानदारों के अनुसार इन दिनों लोग अमरूद, संतरा और पपीता जैसे फलों की ही खरीददारी करते है। फल विक्रेता ने बताया कि केवल अमरूद और किन्नू के दाम बढ़े है। इन दोनों फलों के दामों में 10 से 20 रुपए तक की बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने बताया कि सप्लाई कम आने से इसके दाम बढ़े है।

फलों के दाम
अमरूद – 80
किन्नू – 80
संतरा – 100
गोल्डन सेब -140-160
रॉयल सेब -160 -200
अंगूर -120-160
अंनार – 200-250
केला – 80-100 दर्जन


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App