Punjab News: 78 नए पीजीटी को ज्वाइनिंग लैटर

By: Feb 11th, 2025 9:19 pm

चंडीगढ़ में शिक्षा को समर्पित कार्यक्रम में राज्यपाल से बढ़ाया हौसला, 30 साल बाद नियुक्ति

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंडीगढ़

शिक्षा को समर्पित एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने 78 नए भर्ती पीजीटी व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह शिक्षा विभाग के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पीजीटी में नियुक्ति 30 वर्षों के बाद की गई है। इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के ललित कला शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनकी झांकी को गणतंत्र दिवस समारोह में विजेता घोषित किया गया था। विभाग द्वारा कौशल पाठ्यक्रमों की स्थितिए समावेशी शिक्षा को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों, बुनियादी ढांचे के विकास, उपलब्धियों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में हाल ही में शुरू किए गए कार्यक्रमों का विवरण देते हुए एक प्रस्तुति दी गई।

प्रशासक ने अपने संबोधन में पूरी भर्ती को पारदर्शी तरीके से करने के लिए शिक्षा विभाग को बधाई दी और इन पदों को स्वीकृत करने के लिए विभाग की सराहना कीए जो एक कठिन कार्य था। उन्होंने कहा कि भारत के गुरुओं ने कभी भी राजा और गरीब के बच्चों के बीच भेदभाव नहीं किया। शिक्षकों के पास संसाधनों की कमी हो सकती है लेकिन वे छात्रों द्वारा दिए गए आत्म-सम्मान और सम्मान से भरे होते हैं। भारत के गौरवशाली अतीत में शिक्षकों, संरक्षकों और गुरुओं का बड़ा योगदान है। श्री कटारिया ने चाणक्य के दृढ़ संकल्प और संकल्प का भी उदाहरण दिया जिन्होंने चंद्रगुप्त को सभी चुनौतियों का सामना करने और भविष्य का राजा बनने के लिए तैयार किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App