भारतीय नस्ल की यह गाय है दुनिया में सबसे महंगी, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

भारतीय नस्ल की गाय ने एक नीलामी में दुनिया की सबसे महंगी गाय होने का नया रिकॉर्ड बना दिया है। ब्राजील के मिनास गैरेस में हुई इस नीलामी में नेल्लोर नस्ल की इस गाय को 40 करोड़ रुपए में खरीदा गया। इस गाय का नाम वियाटिना-10 है। गाय का वजन 1101 किलोग्राम है, जो अपनी नस्ल की दूसरी गायों के औसत वजन से दोगुना है। इस गाय को 4.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 40 करोड़ रुपए में खरीदा गया है। इस तरह से यह अब तक की बेची गई दुनिया की सबसे महंगी गाय बन गई है।
‘Viatina-19’ सिर्फ सबसे महंगी गाय ही नहीं, बल्कि यह खूबसूरती के मामले में भी अव्वल है। इसने ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में अपना नाम दर्ज कराया है और ‘चैंपियंस ऑफ द वर्ल्ड’ प्रतियोगिता में ‘मिस साउथ अमरीका’ का खिताब भी जीता है। ‘Viatina-19’ गाय की चमकदार त्वचा, लचीली चमड़ी और उभरा हुआ कूबड़ इसे और भी खास बनाते हैं। इन विशेषताओं की वजह से यह गर्म इलाकों में ज्यादा आसानी से रह सकती है और मजबूत भी बनी रहती है।
नेल्लोर नस्ल की इस गाय को भारत में ओंगोल नस्ल के नाम से भी जाना जाता है। यह अपनी अनुकूलनशीलता के लिए मशहूर है। भारत के आंध्र प्रदेश के ओंगोल क्षेत्र में पैदा होने वाली ये गायें अत्यधिक गर्मी को झेलने की अपनी असाधारण क्षमता के लिए जानी जाती हैं। सफेद फर और कंधे पर ऊंचे हंप वाली इन गायों की यह विशेषता है कि ये ऊंटों की तरह लंबे समय तक के लिए खाने और पीने की सामग्री को स्टोर कर लेती हैं। इसके चलते इनका रेगिस्तान, गर्म वाले इलाकों में रहना आसान होता है। यही कारण है कि पूरी दुनिया में नेल्लोर नस्ल की गायों की मांग बढ़ गई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App