नयनादेवी मंदिर के लिए 100 करोड़
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद धार्मिक पर्यटन के होंगे वारे-न्यारे
राकेश गौतम-नयनादेवी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पहली बार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए माता श्री नयना देवी जी मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए इस वर्ष 100 करोड़ की राशि खर्च करने का प्रावधान किया है। जिसके तहत 100 करोड़ रुपए की राशि उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री नयना देवी जी की नगरी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने के लिए खर्च की जाएगी। सोमवार को हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट 2025-26 की घोषणा में हिमाचल प्रदेश के मंदिर माता श्री नयना देवी जी के क्षेत्र का सौंदर्यकरण करने के लिए 100 करोड़ की राशि की घोषणा की। प्रदेश सरकार ने पहली बार बजट में 100 करोड़ रूपए खर्च करने का प्रावधान रखा है। इससे पहले मंदिर के पैसा से मंदिर का विकास एवं अन्य कार्य के लिए बजट में रखा जाता था। अब 100 करोड रुपए खर्च होने के बाद हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर माता श्री नयना देवी जी भारत के नक्शे पर मुख्य रूप से उभरेगा। नयना देवी में धर्मिक क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए जगह-जगह पर शौचालय सडक़ों के नवीकरण तथा स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी मुख्य सुविधाओं को श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाने तथा यात्रियों को रहने के लिए क्या यह राशी खर्च होगी। नयना देवी के लोगों से इस बात में जब चर्चा हुई तो लोगों ने खुशी जताई कि यह सरकार द्वारा बहुत सहानीय कदम है।
यह बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मंदिरों के सौंदर्यकरण के लिए प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया था कि प्रदेश सरकार मंदिरों में धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तथा प्रयत्न की दृष्टी में सरकार एक ब्लू प्रिंट तैयार करेगी तथा बाद में उस ब्लू प्रिंट के तहत नयना देवी के अलावा प्रदेश के अन्य मंदिरों का सौंदर्यकरण किया जाएगा। उधर, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने बजट को लेकर कहा कि यह सराहनीय बजट है तथा माता के मंदिर के लिए 100 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसका लाभ यहां पर मां के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोगों को मिलेगा। ीं, नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि नयना देवी मंदिर परिसर के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए बजट की घोषणा तो की गई है। लेकिन वर्तमान सरकार ने इससे अधिक धन राशी के कार्य तो जो पिछली सरकार ने शुरू किए थे तथा इस सरकार ने सत्ता में आते ही बंद किए थे। आगामी समय में पता चलेगा कि वही विकास कार्य आगे बढ़ेंगे या फिर उसके अतिरिक्त 100 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान होगा। एचडीएम
हटवाड़ में डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की कवायद
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं को राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के तौर पर विकसित किया जाएगा। इससे पहले घुमारवीं विस क्षेत्र के हटवाड़ में डे बोर्डिंग स्कूल खोलने को लेकर कवायद जारी है।
झंडूता-स्वारघाट नगर पंचायत को 50-50 लाख मंजूर
झंडूता-स्वारघाट नगर पंचायत में विभिन्न कार्यों को लेकर 50-50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत मिलेगी। इससे इन नगर पंचायतों में विकास कार्य होंगे।
बिलासपुर शहर में लोगों को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जल्द
बिलासपुर शहर के लोगों को जल्द ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की सुविधा मिलेगी। इस साल ही इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। करीब 100 करोड़ की राशि इस कार्य पर खर्च होगी। मार्च माह में यह कार्य शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
नवगांव-बैरी सडक़ के लिए बजट की घोषणा
सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत नवगांव-बैरी सडक़ का कार्य 2025-2026 में ही शुरू होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार के बजट सत्र में घोषणा हुई है। इस सडक़ का कार्य पूरा हो जाने के बाद इसका लाभ लोगों को मिलेगा। पहले से अधिक बेहतर सफर मिलेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App