32 युवा बने सिविल डिफेंस वालंटियर्स

By: Mar 24th, 2025 12:10 am

कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा विभाग पांचवीं वाहिनी बिलासपुर में नए 32 युवाओं ने सिविल डिफेंस वांलटियर्स शामिल हुए हैं। यह सिविल डिफेंस वांलटियर्स आपदा के समय अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। गृह रक्षा विभाग पांचवीं वाहिनी बिलासपुर द्वारा यह विशेष अभियान चलाया गया है। अपनी इच्छा के मुताबिक युवा सिविल डिफेंस वांलटियर्स बने हैं। इन युवाओं को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी जाएंगी। ताकि आपदा समय यह वालंटियर्स आपदा प्रभावित लोगों की मदद कर सकें। हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा विभाग पांचवीं वाहिनी बिलासपुर द्वारा बिलासपुर के लुहणू मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला में प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी जा रही हैं। खास बात यह है कि यहां पर युवा भी पहुंच रहे हैं। इन युवाओं को सिविल डिफेंस वांलटियर्स के बारे में गृह रक्षा विभाग के कर्मचारी जानकारी मुहैया करवा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान सिविल डिफेंस वांलटियर्स भी युवा बने हैं। उधर, इस बारे में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कमाडंर एवं कमाडेंट गृह रक्षा विभाग बिलासपुर विनय कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला में विभाग की प्रदर्शनी लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारी मुहैया करवाई गई है। उन्होंने कहा कि 32 युवा सिविल डिफेंस वांलटियर्स भी बने हैं। यह युवा आपदा के समय अपनी भूमिका निभाएंगे।

अंतिम दिन लोगों की रही भीड़

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला के अंतिम दिन रविवार को लोगों को भारी भीड़ रही। दूर दराज के क्षेत्रों से भी लोग मेला में पहुंचे। लोगों ने मेला में जमकर खरीददारी भी की। वहीं, राज्य स्तरीय इस नलवाड़ी मेला में छिंज आकर्षण का केंद्र रही।

नलवाड़ी मेला में प्रदर्शनियां

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई। कृषि विभाग, उद्यान विभाग, उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों ने मेला में आने वाले लोगों को विभिन्न जानकारियां मुहैया करवाई हैं। लोगों द्वारा सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App