CM नायब सिंह सैनी बोले, सरकार के दस साल के शासनकाल में अपराधों में गिरावट की दर्ज

By: Mar 14th, 2025 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंडीगढ़

हरियाणा के मुख्यमंत्र नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के 10 साल के शासनकाल में अपराधों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। गत वर्षों से जहाँ जनसंख्या में लगातार वृद्धि हो रही है वही अपराधों में नई तकनीक का उपयोग हो रहा है फिर भी वर्तमान प्रदेश सरकार क्राइम की रफ़्तार को लगातार नियंत्रण में किये हुए है। मुख्यमंत्री आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष द्वारा कानून व्यवस्था पर उठाए हुए सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने वर्ष 2014 में व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ जन सेवा का दायित्व संभाला था। तब से कानून व्यवस्था की स्थिति में निरंतर सुधार आया है। अपराध नियंत्रण के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में हत्या के 1106 मामले दर्ज हुए जो वर्ष 2024 में घटगर 966 रह गए हुए। इसी प्रकारए वर्ष 2014 में दंगे के 1944 दर्ज मामलों की विपरीत 2024 में 1772 मामले दर्ज किए गए। 2023 में डकैती के 172 मामलों के विरुद्ध वर्ष 2024 में 75 मामले दर्ज किए गए।

2014 में अपहरण के 1922 मामले दर्ज हुए जो वर्ष 2024 में घटकर 1540 रह गए। 2023 में दहेज हत्या के 293 मामले के विपरीत वर्ष 2024 में 177 मामले दर्ज हुए। नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान सरकार नशीले पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है नशे के सौदागरों पर शिकंजा करने के साथ.साथ नशा पीडि़तों की पहचान करके उनका इलाज भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट के तहत 3823 मामले दर्ज कर 5119 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि वर्ष 2024 में 3331 मामले दर्ज किए गए तथा 5094 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकारए एनडीपीएस के कमर्शियल मात्रा के मामलों में वर्ष 2024 में पिछले वर्ष की तुलना में 37 प्रतिशत तथा गिरफ्तारियों में शिक्षा में 69 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App