दाड़लाघाट मंडल भाजपा की बैठक में आगामी रणनीति पर हुई चर्चा

By: Mar 14th, 2025 12:10 am

निजी संवाददाता-दाड़लाघाट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दाड़लाघाट मंडल की एक महत्वपूर्ण परिचय बैठक झरना दाड़ला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना,कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करना और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श करना रहा।

इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा प्रदेश सचिव मुनीश चौहान और भाजपा सोलन जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत भाजपा के मूलभूत सिद्धांतों और संगठन की मजबूती पर चर्चा के साथ हुई। मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और संगठन में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। बैठक में उपाध्यक्ष कला ठाकुर,जगदीश्वर शुक्ला,जगदीश ठाकुर,संत राम कौंडल,महामंत्री पुरुषोत्तम ठाकुर,भीम शर्मा,कोषाध्यक्ष धनी राम,सचिव हीरा कौशल,भुवनेश्वरी शर्मा,उर्मिला देवी,पुष्पा देवी,महेंद्र ठाकुर,मीडिया प्रभारी जय देव शर्मा,प्रवक्तासुनील कुमार,कार्यालय सचिव ओम प्रकाश शर्मा,एवं पुराने कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया,जिससे संगठन के भीतर समन्वय और सामंजस्य को और अधिक मजबूत किया जा सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App