भाबा वैली में फागुनी उत्सव की धूम, स्वर्ग से उतरी परियां
जनजातीय जिला किन्नौर में उत्सव का माहौल, स्वांग नृत्य ने मौहा हर किसी का दिल
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-रिकांगपिओ
जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर के भावा वैली में इन दिनों स्वांग नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। सात दिन तक चलने वाले इस पर्व के शुरुआती दिनों में फागुनी पर्व मनाया जाता है। पर्व के अंत में स्वांग नृत्य के द्वारा लोगों का बखूबी मनोरंजन किया जाता हैं। स्वांग नृत्य को स्थानीय बोली में राउला कहा जाता है। बता दे कि किन्नौर जिला के निचार ब्लॉक के अधीन आने वाले भाबा वैली क्षेत्र में फागुली पर्व के दौरान ग्रामीण बिना शोर शराबे के अधिकांश समय अपने घरों में बीते हैं। मान्यता यह है कि इस दौरान स्वर्ग से परियां उन के घरों में मेहमान के रूप में वास करती है।
इस दौरान घरों में हर दिन नए-नए पकवान बना कर अपने ईष्ट देवी-देवताओं की पूजा करने के साथ-साथ अपने पित्तरों की पूजा करते हैं। साथ ही अपने ईष्ट देवी-देवताओं से अगामी उम्दा फसल होने की भी कामना करते हैं। फागुली पर्व के समापन होने के साथ ही पूरे भाबा वैली क्षेत्र में कुछ लोग बहुरूपिया रूप धारण कर हाथ में तलवार लेकर स्वांग नृत्य करते हैं। इसी दौरान स्वांग नृत्य दल बर्फ के साथ अटखेलिया करते हुए लोगों के ग्रेदोष को मिटाने का भी काम करते है। इस दौरान कई ग्रामीण स्वांग नृत्य दल को पैसे भेंट करते हैं। आखिरी दिन ग्रामीण सामूहिक रूप से साथ खान पान का आयोजन करते हैं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App