हैप्पी होली… आज जमकर उड़ेगा गुलाल

स्कूली बच्चों ने गुरुवार को ही सहपाठियों संग मनाया त्योहार, बच्चों ने बाजारों में की खरीददारी, आज खूब बजेगा डीजे
सिटी रिपोर्टर—शिमला
राजधानी शिमला में आज यानी शुक्रवार को धूम धाम से होली पर्व मनाया जाएगा। होली पर्व को लेकर शिमला शहर ने तैयारियों गुरुवार को ही कर ली है। शहर के उपमंडलों में डीजे पार्टी का भी आयोजन किया जा रहा है। होली पर्व को लेकर गुरुवार को शहर के बाजारों और स्कूलों में रौनक देखने को मिली। शुक्रवार को अवकाश के चलते गुरुवार को विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का पर्व उत्साहित होकर मनाया। रिज और मॉलरोड सहित लोअर बाजार में भी लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। बाजारों में बाजारों की दुकानों में हर्बल रंग ही उपलब्ध है। बाजारों में रंग-बिरंगे गुलाल और कई तरह की पिचकारियों खरीदते हुए भी बच्चे दिखे। दुकानदार खेमराज ने बताया कि गुरुवार से ही बाजारों में होली के पर्व को लेकर लोग काफी उत्साहित दिखे।
आज दोपहर तक बंद रहेंगे बाजार
होली के त्योहार के अवसर पर शुक्रवार को शहर के बाजार दोपहर तीन बजे तक बंद रहेंगे। उपनगरों में भी अधिकतर दुकानें बंद ही रहेंगी। दुकानदारों के अनुसार त्योहार होने के कारण बहुत ही कम लोग बाजारों में आते हैं, इसलिए अधिकतर दुकानें बंद रहेंगी। होली मनाने के कारण दुकानदार सुबह के समय दुकानें बंद रखते है। इस साल भी दुकानें बंद ही रहेंगी। शाम के समय ही दुकानें खुलेंगी।
टैंक पिचकारी बनी आकर्षण का केंद्र, खूब हुई ब्रिकी
इस बार बाजारों में अनोखी पिचकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है। दुकानों पर बच्चों के लिए तरह-तरह के डिजाइन की पिचकारियां उपलब्ध है। पहली बार त्रिशूल और कई तरह की पिचकारियां लोगों को खूब पसंद आ रही है। रंग विक्रेता आशीष ने बताया कि बच्चों को गन वाली पिचकारियां पसंद आ रही हंै। टैंक पिचकारियां बच्चों को खूब पसंद आ रही है।
मंदिरों में हुआ होलिका दहन
फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर शहर के मंदिरों में होलिका दहन विधि पूर्वक संपन्न हुआ। शहर के मंदिरों में गुरुवार को होलिका दहन वैदिक परंपरा के अनुसार किया गया। गुरुवार को पूरा दिन भद्रा का साया रहा, जिस कारण शाम के समय 7 बजे से रात 8:18 बजे पुछ काल के समय होलिका दहन किया गया। इसके साथ ही राम मंदिर में भी होलिका दहन किया गया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App