Himachal Govt Jobs: जनरल के 74, OBC के 16, SC/ST के 33 पदों पर भर्ती, यह है क्राइटेरिया

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निदेशालय के द्वारा पुलिस कांस्टेबल के 123 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार शुरू हो गए है। इसी के चलते आज गुरुवार को ऊना जिला के पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। साक्षात्कार में पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों की जांच करने के बाद पूर्व सैनिकों का पैनल तैयार किया जाएगा जिसके बाद चयनित पूर्व सैनिकों को सीनियोरिटी के आधार पर नियुक्त किया जाएगा।
बता दें कि पुलिस कांस्टेबल के 123 पदों साक्षात्कार का आयोजन जा रहा है। जिसमें सामान्य श्रेणी के 74, अन्य पिछड़ा वर्ग के 16, अनुसूचित जाति के 24 और अनुसूचित जनजाति के 9 पद भरे जाएंगे। साक्षात्कार प्रक्रिया में वही पूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं, जो एक जनवरी 2022 से एक जनवरी 2024 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं। शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास अनिवार्य है। अभी तक हमीरपुर , चंबा , कांगड़ा, मंडी व बिलासपुर जिला के 400 से 500 के करीब पूर्व सैनिकों के दस्तावेजों की जांच कर ली गई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App