जल्द बनाया जाए जोकटा पुल

By: Mar 17th, 2025 12:02 am

स्टाफ रिपोर्टर-रोहडू
रोहड़ू के छौहारा खंड के तहत जिगाह क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक मोहन लाल ब्राक्टा से मिला। इस दौरान पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष छौहारा शमशेर ठाकुर की अगवाई में क्षेत्र की सडक़ समस्याओं को लेकर गहन चर्चा की। उन्होंने चिडग़ांव-पुजारली-चिलाला सडक़ को पक्का करने और शिघ्रता से जोकटा पुल का निर्माण करने की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल शमशेर सिंह ठाकुर, बिशन लाल पूर्व सचिव कांग्रेस मंडल रोहड़ू, बलदेव सेवग पूर्व सदस्य कार्यकारिणी कांग्रेस मंडल रोहड़ू, विनोद मेहता, ईश्वर बहालू सदस्य कांग्रेस मंडल रोहड़ू, विवेक सेवग, संजू ठाकुर मनोनीत पार्षद नगर पंचायत चिडग़ांव प्रदीप ठाकुर सदस्य कांग्रेस मंडल रोहड़ू, टेक सिंह ठाकुर अध्यक्ष महादेव मंदिर कमेटी पूजारल, भादर सिंह, सुभाष रयान पूर्व प्रधान, नेगी राम आकपाई, अमरसेन शंगार, नेगी राम, श्री चंद, उदय सिंह, रमेश पालसरा, प्यारे लाल, व अन्य ने कहा कि इन सडक़ों की हालत काफी खराब है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अनुरोध किया कि इन कार्यों को प्राथमिकता दी जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।

विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन सडक़ों के सुधार कार्य जल्द से जल्द शुरू किए जाएंगे ताकि लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिल सके। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक से अन्य विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App