Paragliding Competition : बंदला में 30 पायलट ने भरी उड़ान

बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियागिता के तीसरे दिन भरपूर उत्साह
कार्यालय संवाददाता — बिलासपुर
पैराग्लाइडिंग साइट बंदलाधार में चल रही अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन 60 पायलट फ्लाइट हुईं। हालांकि इसके अलावा अन्य देशों के पायलट भी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय स्तर पर खासा उत्साह है। मंगलवार को अंतराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के तहत दो राउंड हुए। इसमें 60 फ्लाइट हुईं। अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता के तहत विभिन्न देशों के 70 पायलट ने पंजीकरण करवाया था। अब प्रतियोगिता में छह देश के 30 प्रतिभागी ही ले रहे हैं। खास बात है कि इसमें तीन महिला पायलट भी हैं।
नेपाल, कजाकिस्तान, कोरिया, साऊदी अरब, भारत सहित अन्य देशों के पायलट प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। बुधवार को विभिन्न राउंड चलेंगे। अंतराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के को-ऑर्डिनेटर रोहित कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का सफल आयोजन हो रहा है। 27 मार्च को प्रतियोगिता का समापन होगा।
हिमाचल के सात पायलट टारगेट जज
बिलासपुर में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी टारगेट जज सेमिनार आयोजित किया गया, जो भारत में पैराग्लाइडिंग के विकास में महत्त्वपूर्ण उपलब्धि साबित हुआ। यह सेमिनार 2025 में अपनी तरह का पहला और भारत में अब तक दूसरा सेमिनार था। इसका आयोजन बिलासपुर पैराग्लाइडिंग फिएस्टा 2025 के मीट डायरेक्टर विशाल जस्सल के सहयोग से किया गया।
उज्बेकिस्तान के अनुभवी पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी जज रुस्तम अबाबाकिरोव ने इसकी अगवाई की। सेमिनार का उद्देश्य प्रतिभागियों को पैराग्लाइडिंग टारगेट इवेंट्स को जज करने के लिए आवश्यक उपकरणों और विशेषज्ञता से लैस करना था। सेमिनार में हिमाचल से कर्नल रणजीव प्रधान, विक्रम शर्मा, परविंद्र शर्मा, अंशुल शर्मा, उमेश कुमार, बंदना कुमारी, महक नड्डा, ललित कुमार टारगेट जज बने।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App