Palampur में देह व्यापार का पर्दाफाश, एक निजी होटल से तीन लोग गिरफ्तार, दो महिलाएं शामिल

By: Mar 20th, 2025 11:14 pm
 prostitution racket In Palampur:

कार्यालय संवाददाता — पालमपुर

पालमपुर के लोअर मैंझा क्षेत्र के एक निजी होटल में चलाए जा रहे देह व्यापार के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। होटल में पुलिस को पंजाब से संबंध रखने वाली दो महिलाएं भी मिली हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक होटल में देह व्यापार चलाए जाने की पुख्ता सूचना मिली थी। लोअर मैंझा के एक निजी होटल में पड़ोसी राज्यों से महिलाओं को बुलाकर उनके लिए यहां ग्राहकों का बंदोबस्त किया जाता था। पालमपुर पुलिस को गत बुधवार शाम को सूचना मिली थी कि देह व्यापार के लिए उक्त निजी होटल में महिलाएं बुलाई गई हैं।

सूचना के आधार पर पालमपुर पुलिस की टीम ने गत बुधवार रात निजी होटल में दबिश दी, उस समय वहां पर पंजाब की दो महिलाएं मौजूद थीं। पूछताछ के बाद पुलिस ने देह व्यापार का धंधा चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें होटल संचालक भी शामिल है। वहीं इस बारे में डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि देह व्यापार के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है और पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App