कंडाघाट में होली पर्व पर सजी दुकानें
रंग-पिचकारियों से सजी दुकानें-लोग बाजार में खरीददारी करते आए नजर
निजी संवाददाता-कंडाघाट
नगर पंचायत कंडाघाट के स्थानीय बाजार में होली के पवित्र पर्व पर दुकानें सजी हुई हैं। लोग अपने नन्हें-मुन्नों के संग होली के पवित्र पर्व पर खरीददारी करते नजर आए। बात करें बच्चों की तो ज्यादातर बच्चे पिचकारी लेना ही पसंद करते हैं। नगर पंचायत कंडाघाट के बाजार की ज्यादातर दुकानों में होली के रंग और पिचकारियां देखने को मिली। दुकानों पर हर प्रकार का रंग उपलब्ध था। माताएं अपने बच्चों संग होली के रंग और पिचकारियां खरीदने नगर पंचायत कंडाघाट में पहुंची हुई थी। इसके अलावा आज कंडाघाट के सभी शिक्षण संस्थानों में होली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने सहपाठियों के साथ साथ शिक्षकों के साथ भी होली के रंग लगाकर होली पर्व को मनाया। इसके अलावा निजी कंपनियों के श्रमिकों को भी नगर पंचायत कंडाघाट के स्थानीय बाजार में होली पर्व को मानते हुए देखा गया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App