निरंकारी मंच से आध्यात्मिक ज्ञान

मुगला में सदगरु माता सुदीक्षा महाराज के विचारों का बखान, श्रद्धालु मंत्रमुग्ध
नगर संवाददाता-चंबा
संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में रविवार को साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता निरंकारी महात्मा दीपक ने की। सत्संग का शुभारंभ आरती वंदना से किया गया। इस दौरान साहो, जडेरा, राख, जांघी, मैहला व मंगला आदि क्षेत्रों से आए संतों-महात्माओं ने सदगरु माता सुदीक्षा महाराज की शिक्षाओं को अपने विचारों व भजनों के माध्यम से व्यक्त किया। महात्मा दीपक ने कहा कि वस्तु, व्यक्ति अथवा पदार्थ का अस्तित्व क्षणभंगुर है, नाशवान है अस्थायी है। अब प्रश्न उठता है कि अस्तित्व किसका है? क्या स्थायी है? क्या अविनाशी है? क्या अनंत है आदि इस संबंध में संत महापुरुष ,दार्शनिक, वैज्ञानिक अपने अनुभव विचार, सोच अन्वेषण, खोज निष्कर्ष रखते आए हैं। गीता, रामायण, वेद, उपनिषद, कुरान, गुरु ग्रथ साहिब अथवा अन्य सद्ग्रन्थों में इसका विस्तृत वर्णन होता आया है।
सबका सारांश यही है कि निराकार-प्रभु-परमात्मा ब्रहमा, ईश्वर का ही अस्तित्व सर्वव्यापी और अनंत है। इसके अलावा किसी भी वस्तु, पदार्थ या व्य7ि का अस्तित्व क्षणभंगुर है। परम पिता परमात्मा के अस्तित्व के बारे में बहुत कुछ कहा जा सकता है, लेकिन इसके अस्तित्व के विरुद्ध कुछ नहीं कहा जा सकता। परमात्मा के अस्तित्व को कोई माने या ना माने काई प्रभाव पडऩे वाला नहीं। इस ज्ञान विज्ञान को संत महापुरुष सद्गुरु, ज्ञानी अपने शब्दों में अभिव्य7 करते तथा समाज सभ्यता और संस्न्न्ति के सामने रखते आए हैं। हर काल में सतगुरु आते हैं और भविष्य में भी ऐसे सदगुरु रहबर आते रहेंगें। यह क्ष्म हमेशा चलता रहा है और चलता रहेगा। इस दौरान भजन-कीर्तन से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए ।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App