वैदिक मंत्रों के साथ श्रीश्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी की रस्म पगड़ी

By: Mar 14th, 2025 12:13 am

डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम नारी में बनारस से आए विद्धानों ने किया गरूढ़ पुराण का पाठ, भक्तों ने आश्रम पहुंचकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम नारी में ब्रह्मलीन श्रीश्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज का वैकुंठ निवास हुआ है। उनकी आत्मिक शांति के निमित रस्म पगड़ी व धर्म शांति व भावपूर्ण श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन आज दिन शुक्रवार को किया जा रहा है। जिसमें परम शिष्य हेमानंद जी महाराज द्वारा संत महापुरुषों के बीच वैदिक विधि व मंत्रों उच्चारण के साथ सभी रस्में अदा की जाएगी। आश्रम में लगातार गरूढ़ पुराण का पाठ व बनारस के विद्वान पंडितों द्वारा नित्यकर्म की प्रक्रियाएं संपन्न करवाई जा रही है। हजारों की संख्यां में भक्तजन आश्रम पहुंच कर सदगुरू महाराज के प्रति अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहे है। वहीं, संत महापुरुष की लगातार आश्रम में आ रहे है। श्री बाबा रूद्रानंद ट्रस्ट के सभी सदस्य महाराज स्वामी हेमानंद के निर्देश पर सभी व्यवस्थाओं को बनाने का काम कर रहे है।

ट्रस्ट के सचिव प्रवीण शर्मा ने बताया कि रस्म पगड़ी व भावपूर्ण श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन डेरा बाबा रूद्रानंद के मैदान में शुक्रवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। जिसमें भजन कीर्तन, महापुरूषों द्वारा श्रद्धाजंलि देना व रस्म पगड़ी की प्रक्रिया को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान भक्तजनों को कोई असुविधा न हो। उसके लिए सभी व्यव्स्थाओं को बनाया जा रहा है। वहीं, जिला प्रशासन व पुलिस का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। डेरे के स्वंयसेवी भी व्यवस्थाओं को बनाने का काम कर रहे है। आने वाले भक्तजनों से अनुरोध है कि सदगुरू महाराज जी को बनाई गई व्यवस्थाओं में ही श्रद्धाजंलि दें और बनाई गई पार्किंगों में ही वाहनों को खड़ा करें। यातायात का व्यवस्थित रखें, सभी भक्तजनों के लिए सदाव्रत लंगर की व्यवस्था रहेगी। यह पल हम सबके लिए भावुकता के क्षण है। सदगुरु महाराज जी के ब्रह्मलीन होने पर हमसबको उनकी शिक्षाएं प्ररेणा दे रही है। वहीं, अखंड धूना संवल प्रदान कर रहा है। प्रवीण शर्मा ने बताया कि जिस प्रकार से भक्तजनों की भारी भीड़ होगी। उसके लिए एलसीडी व सोशल मीडिया पर भी लाइव दर्शनों की सुविधा रहेगी।

उप मुख्यमंत्री आज पहुंचेंगे डेरा

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार को सुबह 11 बजे डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम नारी में ब्रह्मलीन श्रीश्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज की रस्म पगड़ी व भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित रहेंगे। वहीं, इस कार्यक्रम में सदर विधायक सतपाल सत्ती, कुटलैहड़ विधायक विवेक विक्कू, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, कुटलैहड़ पूर्व विधायक देवेंद्र भुुट्टो व सदर पूर्व विधायक सतपाल रायजादा सहित तमाम नेतागण
उपस्थित रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App