सुजानपुर होली अब इंटरनेशनल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की घोषणा

सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री सुक्खू ने की घोषणा
नीलकांत भारद्वाज-हमीरपुर
पिछले कई वर्षों से सुजानपुर में आयोजित किया जाने वाला राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार देर रात सांस्कृतिक संध्या के मंच से सुजानपुर होली महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्रदान करने की घोषणा की। राज्य सरकार इस मेले की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महता को देखते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय मेले का दर्जा प्रदान करेगी। लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सुजानपुर होली मेले में पहले भी आए थे और आज उन्हें खुशी महसूस हो रही है कि उनके द्वारा पूर्व में की गई घोषणाएं को पूरा करने के लिए तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। सुजानपुर में 100 बिस्तरों के अस्पताल की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
सुजानपुर के विधायक कैप्टन रण्जीत सिंह राणा ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस नेता डा. पुष्पिंदर वर्मा, सुमन भारती, राजीव राणा, राजेंद्र वर्मा, सुभाष ढटवालिया, उपायुक्त अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। एचडीएम
सिंथेटिक ट्रैक का होगा निर्माण
सुजानपुर में जलशक्ति मंडल, ईसीएचएस अस्पताल और सुजानपुर अस्पताल में डायलसिस सुविधा स्थापित करने सहित सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण की घोषणा भी की। आने वाले दो वर्षों में करोट में विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बनकर तैयार हो जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App