बर्फ के फाहे देख झूम उठे पर्यटक

By: Mar 17th, 2025 12:11 am

सोलंगनाला पहुंचकर पर्यटकों ने यादगार बनाया टूअर, जमकर की अठखेलियां

मोहर सिंह पुजारी-कुल्लू
आसमान से गिरे बर्फ के फाहे सैलानियों के लिए यादगार बन गए। मनाली के नेहरुकुंड से लेकर सोलंगनाला तक पर्यटकों ने जगह जगह बर्फ का फाहों का आनंद उठाया। पर्यटकों ने बर्फ के फाहों में खूब मस्ती की और इन लम्हों को फोटोग्राफी कर यादगार बनाया। हालांकि सोलंगनाला में शनिवार रात को चार-पांच इंच ताजा बर्फबारी हुई थी। वहीं, रविवार को मौसम सुबह रूका था और पर्यटक सोलंगनाला की ओर निकल पड़े थे। वहीं, दोपहर बाद मौसम खराब हुआ और बर्फबारी शुरू हो गई। आसमान से बर्फ के फाहे गिरते देख पर्यटक खुश हो उठे। उन्होंने बर्फ का फाहों में दिनभर मस्ती की ओर बर्फीली खेलों का आनंद उठाया। हालांकि मनाली शहर में बर्फ के फाहे गिरे, लेकिन मनाली के पर्यटन स्थल रोहतांग, कोठी, धुंधी, फातरु, अंजनी महादेव और सोलंगनाला की वादियां एक फिर चांदी से चमक उठी हैं। पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन स्थलों में गिरे बर्फ के फाहों के बीच सैलानी झूम उठे। रविवार को सोलंगनाला से लेकर सोलंगनाला तक पर्यटकों ने बर्फ के बीच अठखेलियां कीं।

आसमान से गिरे बर्फ के फाहों को देखकर पर्यटक झूम उठे। हालांकि लगातार मौसम खराब के चलते प्रशासन ने सैलानियों को अधिक दूर तक न जाने की सलाह दी है, लेकिन रविवार को सोलंगनाला तक पर्यटक भेजे गए। अटल टनल निहारने के बाद पर्यटकों ने सोलंगनाला में बर्फ की परत का आनंद लिया। सैलानियों ने यहां बर्फ के बीच फोटोग्राफी सहित बर्फ की खेलों का आनंद लिया। पर्यटकों ने प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला का भी रुख किया और यहां पड़ी करीब आधा फीट बर्फ में खूब अठखेलियां की। मनाली से सोलांग तक जगह जगह रुककर पर्यटकों ने बर्फ का आनंद उठाया। बर्फ के बीच जमकर मौज-मस्ती की। स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी साहसिक खेलों ने खासकर युवाओं को खूब आकर्षित किया है। वहीं छोटे बच्चे बर्फ के बीच खेलते और बर्फ से बनी आकृतयों का आनंद लेते देखे जा सकते हैं। देशभर के कोने-कोने से लोग इस अद्भुत नजारे का आनंद लेने सोलंग नाला पहुंच रहे हैं। कुछ पर्यटक पहली बार बर्फबारी का अनुभव कर रहे हैं, तो कुछ हर साल यहां आकर अपनी सर्दियों की छुट्टियों को खास बनाते हैं। बर्फबारी के दौरान तापमान शून्य से नीचे चला जाता है। एचडीएम


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App