वैश्विक होती दुनिया में पेड़…
वैश्विक फलक पर सबसे अहम् गणना, जनगणना मानी जाती है। हालांकि पालतू-पशु, वन्य जीव और वृक्षों की गिनती भी होती रही है, लेकिन इन्हें जनगणना के मुकाबले अहमियत नहीं दी जाती। यही वजह रही कि विश्व स्तर पर वृक्षों की, की गई गिनती के निष्कर्षों को समाचार माध्यमों ने उतना महत्व नहीं दिया, जितना दिया जाना चाहिए था, जबकि पेड़ों की अस्मिता पर ही मनुष्य व अन्य प्राणियों का जीवन टिका हुआ है। गोया, पेड़ एक ऐसी प्राकृतिक संपदा है, जिसका यदि विनाश होता है तो मनुष्य का सुखद जीवन भी संभव नहीं है। जब से मानव सभ्यता के विकास का क्रम शुरू हुआ है, तब से लेकर अब तक वृक्षों की संख्या में 46 प्रतिशत की कमी आई है। आकलन है कि विश्व में तीन लाख करोड़ वृक्ष हैं। वन दिवस पर हमें पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए।
-प्रमोद भार्गव
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App