ट्रंप की युवा सेक्रेटरी चीन की चहेती, व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बहस के वायरल वीडियो मचा रहे धूम

By: Mar 14th, 2025 12:06 am

एजेंसियां — वाशिंगटन

एक-दूसरे पर टैरिफ हमलों के बाद अमरीका और चीन में ट्रेड वॉर चल रहा है। व्यापारिक तनातनी के बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट चीन में ऑनलाइन स्टार बन गई हैं। इसके पीछे की वजह कई वजहों में कुछ उनकी खूबसूरती और सुनहरे बाल भी हैं। उनके व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बहस के वायरल वीडियो चीन में धूम मचा रहे हैं। 27 वर्षीय कैरोलिन अमरीका की सबसे कम उम्र की वाइट हाउस प्रेस सचिव हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। अमरीकी पत्रकारों को बेबाकी से जवाब देते कैरोलीन के वीडियो चीनी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं।

खबर के मुताबिक, चीनी सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि लेविट की खूबसूरती, आत्मविश्वास और कार्यस्थल पर मजबूती से अपनी बात रखने का तरीका उन्हें प्रेरित कर रहा है। शानडोंग प्रांत की एक सोशल मीडिया यूजर झांग जियेयी ने लिखा कि वह वास्तव में सुंदर, सुनहरे बालों वाली और बहुत प्रभावशाली वक्ता हैं। एक अन्य यूजर स्टीवन टियान ने कहा कि वह स्मार्ट, मजबूत और ताजगीभरी हैं। हमें कार्यस्थल पर उनसे सीखना चाहिए कि कैसे आत्मविश्वास से अपनी बात रखें।

महिलाओं के लिए प्रेरणा

कुछ का मानना है कि कैरोलिन चीन में आधुनिक और स्वतंत्र महिलाओं की नई छवि को दर्शाती हैं। परंपरागत रूप से चीन में महिलाओं को परिवार की देखभाल करने की भूमिका में देखा जाता था, लेकिन अब शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता के बढ़ते अवसरों के कारण महिलाएं अपने करियर पर भी ध्यान दे रही हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App