नेशनल हेराल्ड घोटाले पर भाजपा ने घेरी कांग्रेस, आज करेंगे कांग्रेस भवन का घेराव

By: Apr 18th, 2025 12:06 am

चंडीगढ़ में बीजेपी नेताओं ने गांधी परिवार को लिया आड़े हाथ, आज करेंगे कांग्रेस भवन का घेराव

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के नेताओं ने आज एक प्रेस वार्ता में नेशनल हेराल्ड घोटाले पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय टंडन, महापौर हरप्रीत कौर बबला और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम की विरासत को निजी संपत्ति में बदल दिया है। भाजपा ने यह भी घोषणा की कि कल दोपहर तीन बजे भारतीय जनता युवा मोर्चा कांग्रेस भवन का घेराव करेगा। नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर भाजपा नेताओं ने कहा कि यह घोटाला कांग्रेस पार्टी द्वारा हजारों करोड़ की संपत्ति हड़पने की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि 1937 में स्थापित यह अखबार कभी भी नेहरू परिवार की निजी संपत्ति नहीं थाए बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों की आवाज था। हालांकिए 2008 में जब इसका प्रकाशन बंद हुआए तो कांग्रेस ने 90 करोड़ की राशि मुहैया कराईए जो पार्टी फंड से दी गई थी। भाजपा नेताओं का कहना था कि कांग्रेस ने यंग इंडियन नामक एक कंपनी बनाई, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी की 38-38 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

इस कंपनी को महज 50 लाख में 90 करोड़ का लोन ट्रांसफर कर दिया गया और इसके बाद नेशनल हेराल्ड की संपत्ति गांधी परिवार के कब्जे में आ गई। इस संपत्ति में दिल्ली की प्राइम लोकेशन सहित लखनऊए मुंबई, भोपाल और पटना में मौजूद हजारों करोड़ की संपत्तियाँ शामिल हैं। भाजपा नेताओं ने सवाल किया कि कांग्रेस ने यंग इंडियन को चैरिटेबल संस्था बताया था, लेकिन आज तक इसके किसी भी चैरिटेबल कार्य का कोई प्रमाण नहीं दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले की जांच की है और कई वरिष्ठ नेताओं से पूछताछ की है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी वर्तमान में जमानत पर हैं और सुप्रीम कोर्ट में कोई राहत नहीं मिली है। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा किए गए इस घोटाले के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 18 अप्रैल को कांग्रेस भवन का घेराव करने का निर्णय लिया है। उनका कहना था। यह समय है जब गांधी परिवार को कानून के कटघरे में खड़ा किया जाए और देश की जनता को सच्चाई बताई जाए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App