ब्राह्मण सभा ने परशुराम जन्मोत्सव पर करवाया हवन-यज्ञ

By: Apr 30th, 2025 12:10 am

विधायक हरीश जनारथा ने ब्राह्मण सभा को एक लाख देने की घोषणा की, पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज रहे मौजूद

सिटी रिपोर्टर-शिमला
राजधानी में ब्राह्मण सभा शिमला पंजी की ओर से मंगलवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नगर निगम परिसर में सुबह दस बजे पूजा पाठ, यज्ञ और हवन का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। हवन के बाद परिसर में दोपहर 12:30 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके बाद हलवा वितरीत किया। ब्राह्मण सभा शिमला द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा बतौर मुख्यातिथि हालांकि साथ ही भाजपा के पूर्व विधायक एवं शिमला शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज वरिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही शिमला नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल भी मौजूद रहे। विधायक ने ब्राह्मण सभा के चल रहे निर्माण कार्यों के लिए 1,00000 की धनराशि देने का ऐलान किया।

उन्होने कहा कि इस बार अच्छे पर्यटन कारोबार की उम्मीद है। शिमला पर्यटकों के लिए तैयार है। शिमला आने वाले पर्यटकों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े यह सुनिश्चित किया जा रहा है। विधायक ने पर्यटकों को आश्वस्त किया है कि उन्हें शिमला में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वरिष्ठ अतिथि सुरेश भारद्वाज ने पुरातन संस्कृति पर प्रकाश डाला। महापौर सुरेंद्र चौहान ने मंत्रों को शक्ति व ब्राह्मणों को ज्ञान का सेवाहक कहा और सभा को हर सहयोग देने का वादा किया। पार्षद उमंग बांगा ने ब्राह्मणों को ज्ञान विद्या का भंडार कहा और कहा कि शिक्षा देना व लेना ब्राह्मणों का मुख्य कार्य है। इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्षद उमंग बांगा मौजूद, पूर्व पार्षद इंद्रजीत सिंह, सभा के प्रधान अश्वनी गर्ग, कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा, उप-प्रधान सतपाल शर्मा, संगठन सचिव विजय शर्मा, कार्यालय सचिव रूपराम शर्मा, सह सचिव सुभाष जोषी, प्रेस सचिव जया शर्मा, महिला समिति की अध्यक्ष रंजु शर्मा, महासचिव पूर्णिमा लखनपाल, क्षीपा शर्मा, सभा के सदस्य माया राम भारद्वाज, धर्म प्रकाश शर्मा, सुरेश शर्मा, राकेश शारदा, राजेश शारदा, गौरव शर्मा, अनुप शर्मा, अनील डोगरा सहित सैंकड़ों लोगों ने भग लिया।

इन्हें किया सम्मानित
ब्राह्मण सभा के इस समारोह के दौरान समाज व मानवता के कल्याण में कार्य करने के लिए डाक्टर ओमेश भारती को सम्मानित किया गया। ओमेश भारती ने रेबीज में अनुसंधान किया। बैजनाथ को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। डाक्टर मस्तराम शर्मा कासे संस्कार-संस्कृति, संस्कृत में उत्कृष्ट कार्य व सभा के सहयोग के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सभा के महासचिव पंडित किशोरी लाल ने किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App