सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में की बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें
Apr 16th, 2025 11:31 am
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सभी श्रेणियों के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की। ये नई दरें एक अप्रैल, 2025 से लागू होंगी। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार का कहना है कि यह बढ़ोतरी महंगाई को ध्यान में रखते हुए की गई है जिससे श्रमिकों को आर्थिक राहत मिलेगी। श्रम विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अकुशल श्रमिकों की मासिक मजदूरी को 18,066 रुपए से बढ़ाकर अब 18,456 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह अर्द्व कुशल श्रमिक की मासिक मजदूरी को 19,929 रुपए से बढ़ाकर 20,371 रुपए प्रतिमाह कर दिया है तथा कुशल श्रमिक की मजदूरी 21,917 रुपए से बढ़ाकर 22,411 रुपए कर दी गई है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App