हरोली-रामपुर पुल बनेगा आकर्षण का केंद्र

By: Apr 28th, 2025 12:56 am

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री बोले, पुल के आसपास मेला ग्राउंड बनाने का करेंगे प्रयास, पुल पर शान से लहराएगा तिरंगा झंडा
नगर संवाददाता-ऊना
हिमाचल प्रदेश का सबसे लंबा पुल जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र व ऊना को जोडऩे का काम करता है। हरोली-रामपुर पुल जिसका निर्माण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों व उनकी सोच के साथ हुआ है। स्वां नदी पर बना यह पुल सबसे लंबा पुल है, जो हिमाचल में अब जिला ऊना की पहचान का अहम चिन्ह बन गया है। यह पुल अब हरोली के लिए विकास पथ का काम कर रहा है। इस पुल के आसपास के एरिया को विकसित किया जा रहा है और आने वाले समय में पुल पर निरंतर भीड़ भी रहेगी, अनेक कार्यालय यहां स्थापित हो रहे हैं, हेलीपैड यहां बन रहा है, विश्रामगृह यहां बन रहा है, गाडिय़ों की पासिंग का सेंटर यहां बन रहा है, जल शक्ति विभाग का कार्यालय यहां बन रहा है, ऐसे में यह पुल अपने आप में अद्भुत विकास की गाथा को भी लिख रहा है और सैर करने वालों का पसंदीदा यह पुल बना है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों से आप अब यह पल लगातार रात को तिरंगे की रोशनी में रोशन रहेगा।

इस पुल पर 50 पोल भारत के तिरंगे के शान रंगों की रोशनी से रोशन करेगी। इसका ट्रायल किया गया जो सफल रहा, अब लगातार यह पूल तरंगे की रोशनी में रोशन रहेगा। हरोली उत्सव पर हरोली- रामपुर पुल का नजारा अद्भुत दिखाई दिया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि यह पुल आकर्षण का केंद्र बने। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पुल के आसपास मेला ग्राउंड बनाने का प्रयास भी करेंगे और यहां एक घाट बने इसके लिए भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊंचा तिरंगा झंडा भी लहराएगा। उन्होंने कहा कि हरोली व ऊना को जोडऩे का काम यह पुल करता है, यह दिलों को जोडऩे का पुल है और अब देश भक्ति का संदेश भी देगा। मुकेश ने कहा कि यह तिरंगे रोशनी पहलगाम के शहीदों को समर्पित है, वो आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना जिस प्रकार से दुखद हुई है। उसको यह समर्पित तिरंगे की शान है। हम सबको आगे बढ़ाना है और सांस्कृतिक विरासत को भी उत्सव के माध्यम से आगे बढ़ाना है । हिमाचल प्रदेश का सबसे लंबा पुल जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र व ऊना को जोडऩे का काम करता है। हरोली-रामपुर पुल जिसका निर्माण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों व उनकी सोच के साथ हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App