गगल में पलकों पर बिठाए जेपी नड्डा

By: Apr 21st, 2025 12:10 am

नगर संवाददाता- गगल
गगल हवाई अड्डे पर चंबा दौरे से लौट भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का जिला भाजपा ने जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा के नेता डा. राजीव भारद्वाज, विपिन परमार, सुधीर शर्मा, त्रिलोक कपूर, रणवीर सिंह निक्का, सरवीन चौधरी, राकेश पठानिया, मुलख राज प्रेमी, रीता धीमान, रविंद्र धीमान, सचिन शर्मा, डा. विशाल सिंह नेहरिया, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, विश्व चक्षु, चंद्र भूषण नाग के साथ भाजपा मंडल शाहपुर के पदाधिकारी और भाजपा मंडल कांगड़ा के पदाधिकारियों ने जेपी नड्डा का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंतजार कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं में खूब जोश दिखाई दे रहा था। हर कोई राष्ट्रीय नेता को फूलमालाएं पहनाने को आतुर दिखा ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App