हर पल खतरे में जान, हादसे का खतरा

By: Apr 18th, 2025 12:56 am

अरछड़ी में वर्षा शालिका पर खर्च हुए लाखों रुपए, फिर भी गिरने की कगार पर
नगर संवाददाता-नग्गर
कुल्लू-मनाली वामतट पर अरछड़ी पंचायत के अंतर्गत सडक़ किनारे लोक निर्माण द्वारा वर्षाशालिका का निर्माण हुआ था। जो 2023 की बाढ़ आने के पश्चात जमीन धंस जाने के कारण पूरा गिरने की कगार पर था। लोक निर्माण विभाग ने इसे उस वक्त ठीक तो करवा दिया मगर आज यह वर्षा शालिका पुन: हादसों को न्योता दे रहा है। देर सवेर- रात या दिन को यह कभी भी गिर सकता है। लोक निर्माण विभाग ने इस की मरम्मत पर लाखों रुपए खर्च तो कर दिए। मगर आज इस के नीचे बैठना खतरे से खाली नहीं है। लोगों का कहना है कि वर्षा या बरसात में मजबूरन इस की टोह लेनी पड़ती है। गांव के जय ठाकुरए मनोहर ठाकुर व अरुण ने बताया कि अब इस जगह से इस वर्षाशालिका को उठाया जाए।

क्यों कि यह जगह हर साल धस्ती जा रही है। अब नए पुल का निर्माण हो चुका है। इसे यहां से कराडसूं नाला में लगाया जाए। क्यों कि लोगों का आना जाना अब नए पुल से ही हो रहा है। कई बार इस के नीचे पर्यटक भी फोटो खिंचवाने के लिए आ जाते हैं। लोगों ने बताया कि कोई अप्रिय घटना न हो। उस से पहले इसे अन्य स्थान पर स्थानांतरण किया जाए। इस बारे में जब लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा से बात की गई तो बताया कि इसे जल्द ही नष्ट कर के बजट आते ही दूसरी सुरक्षित जगह बनाया जाएगा। और तुरंत प्रभाव से लोगों को उस के नीचे न बैठने की हिदायत दी जाएगी। ताकि अप्रिय घटना न हो। लोगों से इस छत के नीचे न बैठने की अपील की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App