एमसी चौहान को 11वीं बार सौंपी कमान

By: Apr 29th, 2025 12:10 am

पद्धर में हिम आंचल पेंशनर संघ द्रंग खंड की नई कार्यकारिणी का गठन, केसी नेगी महासचिव और बेसर राम चुने वरिष्ठ उपप्रधान

स्टाफ रिपोर्टर-पद्धर
सामुदायिक भवन पद्धर में हिम आंचल पेंशनर संघ द्रंग खंड के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया का संचालन पर्यवेक्षक जय राम नायक की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी हेम सिंह ठाकुर और माया राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव में सर्वसम्मति से एमसी चौहान को एक बार फि र खंड का प्रधान चुना गया। यह उनका लगातार ग्यारहवां कार्यकाल है, जो संगठन के प्रति उनके समर्पण और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।

इसके अलावा केसी नेगी को महासचिव, बेसर राम को वरिष्ठ उपप्रधान, खेम सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष, भूप सिंह को मुख्य सलाहकार, मनोज कुमार को कानूनी सलाहकार तथा टेक चंद को सह सचिव नियुक्त किया गया। कायज़्कारिणी के शेष पदाधिकारियों का चयन आगामी बैठक में प्रधान की देखरेख में किया जाएगा। बैठक के दौरान एमसी चौहान ने बीते दो वर्षों में संघ द्वारा अर्जित उपलब्धियों एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने संगठन को सुदृढ़ बनाने एचवीके लिए किए गए प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पेंशनरों ने फोरलेन निमार्ण कार्य के चलते उत्पन्न हो रही समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सडक़ निर्माण से उडऩे वाली धूल के कारण क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, वहीं वाहन चालकों को भी मार्गं पर चलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का समाधान किया जाए। इस संबंध में पेंशनरों ने एनएचएआई अधिकारियों से मांग की कि निर्माण स्थल पर नियमित रूप से पानी का छिडक़ाव किया जाए, ताकि धूल से राहत मिल सके और जनस्वास्थ्य की रक्षा हो। इस संबंध में जानकारी महासचिव केसी नेगी द्वारा प्रदान की गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App