उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस कर्मियों को सम्मान

हिमाचल दिवस के मौके पर सोलन के ठोडो मैदान में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया सम्मानित
मोहिनी सूद-सोलन
सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का भव्य आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पुलिस, गृह रक्षा, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स एवं विद्यालयों द्वारा आयोजित भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। पुलिस उप निरीक्षक विनय ठाकुर ने परेड का नेतृत्व किया। उन्होंने इससे पूर्व कारगिल शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों एवं जिलावासियों की और से शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि भी अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार को प्रदेशवासियों की और से नमन किया। इस दौरान जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी एवं वर्तमान में उपमंडलीय पुलिस अधिकारी परवाणू के पद पर तैनात मेहर पंवार और भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी एवं वर्तमान में धर्मपुर में कार्यकारी थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत शुमायला चौधरी को बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया। हर्षवर्धन चौहान ने अनुकरणीय सेवाओं के लिए थाना प्रभारी सोलन पुलिस निरीक्षक हंस राज, उप पुलिस निरीक्षक गोपाल सिंह थाना सदर सोलन और मनोज कुमार मुख्य आरक्षी थाना सदर सोलन को सम्मानित किया। श्रम एवं रोजगार मंत्री ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उप पुलिस निरीक्षक दलीप सिंह, अतिरिक्त थाना प्रभारी धर्मपुर, उप पुलिस निरीक्षक धनवीर सिंह थाना प्रभारी कसौली, उप पुलिस अधीक्षक प्रताप सिंह थाना प्रभारी परवाणू और उप पुलिस निरीक्षक हरि सिंह थान प्रभारी बागा को सम्मानित किया।
उन्होंने यातायात इकाई सोलन की प्रभारी उप पुलिस निरीक्षक दयावती को प्रशंसनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। हर्षवर्धन चौहान ने विशेष जांच इकाई जिला सोलन में कार्यरत उप पुलिस निरीक्षक ज्ञान चंद, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, आरक्षी नवीन कुमार और रोहित कुमार को अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्होंने थाना सदर सोलन में कार्यरत मुख्य आरक्षी वीरेंद्र कुमार, शुभम, आरक्षी अमित कुमार और बालकृष्ण को बेहतरीन सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्होंने यातायात इकाई सोलन में कार्यरत मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार को अनुकरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उद्योग मंत्री ने जिला पुलिस सोलन के साइबर सैल में कार्यरत आरक्षी सौरभ, सुरक्षा शाखा अर्की में तैनात आरक्षी दलीप चंद को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सोलन में सहायक वाचक के पद पर कार्यरत मानद सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश और आरक्षी मंदीप कुमार, पुलिस लाइन सोलन में वाहन चालक के पद पर कार्यरत सुखविंदर सिंह, पुलिस लाईन सोलन में चीफ ड्रिल इंसट्रक्टर के पद पर कार्यरत मानद मुख्य आरक्षी रतन चंद, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था में कार्यरत आरक्षी आशीष कल्याण और पुलिस लाइन सोलन में सेवारत महिला आरक्षी सुमन देवी को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। मंत्री हर्षवधन चौहान ने वन बीट चवाल में कार्यरत वन रक्षक किशोरी को बहुमूल्य वन भूमि को वनों की आग से बचाने की दिशा में अनुकरणीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक संजय अवस्थी, विनोद सुल्तानपुरी, हरदीप सिंह बावा, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार चंदेल, नगर निगम सोलन की संयुक्त आयुक्त विमला कश्यप सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे। (एचडीएम)
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App