भगवान परशुराम जयंती पर चंबा के वरिष्ठ सदस्यों को मिला सम्मान

By: Apr 30th, 2025 12:10 am

श्री सीताराम मंदिर में हवन यज्ञ के साथ विशेष पूजा-अर्चना

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा चंबा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जंयती समारोह धार्मिक श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाया गया। परशुराम जयंती समारोह श्री सीतराम मंदिर जनसाली के हाल में आयोजित किया गया। समारोह में ब्राह्मण समुदाय के ग्यारह वरिष्ठ लोगों को सम्मानित भी किया गया। इनमें करम चंद कोलुआ, जेएन बाली, सत्याप्रसाद वैद, भोगिंद्र शर्मा, जुगल खजूरिया, कमलेश गौतम, मनोहर लाल कश्मीरी के अलावा महिलाओं में मीना देवी, शांति देवी, उषा अनतानी और इच्छया देवी शामिल रहे।

मंगलवार सवेरे भगवान परशुराम जयंती के पावन मौके पर शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। तदोपरांत मंदिर में ध्वजारोहण की रस्म अदा की गई। दोपहर बाद मंदिर में सोमवार से जारी अखंड पाठ का समापन हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करके माहौल को भक्तिरस में डुबोकर रख दिया। ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा चंबा के प्रधान अजितेश शर्मा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को परशुराम जयंती की मुबारकबाद दी। उन्होंने भगवान परशुराम की जीवनी पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज के लिए काम करना चाहिए। भगवान परशुराम के पद चिंहों पर चलते हुए मांस-मदिरा व नशे से दूर रहने का आहवान भी किया। समारोह का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

ये-ये रहे मौजूद
इस मौके पर ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा के महासचिव सुरेश कश्मीरी, पूर्व प्रधान विनय शर्मा, मंगलेश शर्मा, मनोहर शर्मा, देविंद्र बगलवान, मनेंद्र बगलवान, हरीश बगलवान, सुभाष जोशी व दयाराम गौतम आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App