जनहित में काम कर रही प्रदेश सरकार, मुकेश अग्रिहोत्री का आरोप, पूर्व सरकार ने खराब की प्रदेश की आर्थिकी

By: Apr 26th, 2025 12:01 am

सोलन पहुंचे मुकेश अग्रिहोत्री का आरोप, पूर्व सरकार ने खराब की प्रदेश की आर्थिकी

निजी संवाददाता — सोलन

हिमाचल प्रदेश को आर्थिकी भारतीय जनता पार्टी ने खऱाब की है व इसलिए अपनी नाकामयाबी का ठीकरा प्रदेश सरकार पर फोड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रदेश के दौरे पर हंै व इस दौरे के दौरान को कांग्रेस संगठन की कार्यकारिणी पर बात आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि किसी सरकार के समुचित संचालन के लिए संगठन जरूरी है व इस पर जल्द फैसला होना चाहिए। यह बात सोलन पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिव्य हिमाचल से बातचीत के दौरान कही। एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के साथ प्रदेश की जनता का लगाव है व प्रदेश सरकार ने जनता हित में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पचास प्रतिशत किराया हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं के लिए लागू है व आगे भी जारी रहेगा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया है कि हिमाचल प्रदेश देश का सबसे शांतिप्रिय राज्य है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी प्रदेश में शांति का माहौल बना रहेगा। हालांकि, प्रदेश पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोलन में तहसील सहकारी विपणन एवं वितरण संघ के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर निगम के प्रतिनिधियों ने शहर की सबसे बड़ी समस्या पानी की कमी को उनके समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि वे भारी कीमत चुकाकर पानी खरीद रहे हैं और शहरवासियों को आपूर्ति कर रहे हैं। उन्होंने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। उपमुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर विचार करनेे का आश्वासन दिया।

मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने नाराज़ होने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने 2012 में पार्टी के संकट के समय और बाद में भी कठिन राजनीतिक परिस्थितियों में पार्टी का साथ दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App