दख्योड़ा में आग की भेंट चढ़ गई गन्ने की फसल

कई कनाल भूमि में पककर तैयार हो चुकी था गन्ना, किसान को हुआ लाखों का नुकसान
स्टाफ रिपोर्टर – हमीरपुर
उपमंडल बड़सर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत सठवीं के दख्योड़ा में गन्ने की फसल आग की भेंट चढ़ गई है। कई कनाल भूमि में पककर तैयार हुई गन्ने की फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आग लगने का पता चल पाता गन्ने की फसल पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि अब गन्ने की फसल से रस निकालकर शक्कर या गुड़ बनाया जाना था। किसान ने इस फसल के लिए काफी मेहनत की थी। जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को दिन के समय अचानक ही दख्योड़ा क्षेत्र में गन्ने की फसल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि गन्ने की यह फसल रिहायशी इलको से दूर है।
इस कारण आग लगने का पता नहीं चल पाया। यह भी बताया जा रहा है कि यहां पर घास भी जला है। आगजनी की इस घटना में यशवंत सिंह निवासी द योड़ा को लाखों का नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि इस बारे में राजस्व विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत सठवीं की प्रधान बलविंद्र कौर ने बताया द योड़ा में काफी किसान गन्ने की खेती पर निर्भर है। गन्ने की खेती किसानों की आमदन का जरिया है। इसे तैयार करने में किसान काफी मेहनत करते हैं। उन्होंने बताया कि आगजनी में यशवंत सिंह की गन्ने की फसल जल गई है। प्रशासन से गुहार लगाई है कि पीडि़त किसान की यथासंभव सहायता की जाए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App