कुल्लू-मनाली एनएच पर सफर रिस्की

टूटे रोड पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, जल्द मांगा समस्या का समाधान
पुष्पेंद्र ठाकुर-नग्गर
कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर रायसन में 2023 में आई बाढ़ के कारण सडक़ को काफी नुकसान हुआ था। हालांकि उसके बाद नेशनल हाईवे आथारिटी ने यहां कार्य तो शुरू करवा दिया था, लेकिन मगर कुछ कार्य करने के पश्चात कार्य को फिर रोक दिया गया है। पर्यटक सीजन चरम पर आने वाला है। मगर हाइवे ऑथोरिटी इसे ठीक करने की जुरुरत नहीं समझ रहा है। इसी रोड़ से प्रतिदिन हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते है और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन भी कुल्लू-मनाली की ओर इसी रास्ते से दौड़ते हैं।
शायद किसी भी अधिकारियों को यह लगभग 60- 70 फीट गहरा और लगभग 100 फीट लंबा टूटा हुआ रोड़ किसी को नजर नहीं आ रहा है। ऊपर से हाइवे है और नीचे ब्यास नदी का जलस्तर। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां कभी भी कोई भी हादसा हो सकता है। लोगों ने कई बार इसे ठीक करने की गुहार लगाई थी। ताकि कोई बड़ा हादसा न हो। मगर हाइवे ऑथोरिटी कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। नेशनल हाईवे के अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ब्यास नदी का रुख मोडऩे के पश्चात यह कार्य पूरा किया जाएगा। ज्ञात रहे कि शायद नेशनल हाईवे आथॉरिटी को यह पता नहीं लग पा रहा है कि व्यास नदी का जलस्तर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। रायसन पंचायत प्रधान कर्म चंद ठाकुर ने भी नेशनल हाईवे आथॉरिटी से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इस हाइवे को ठीक किया जाए। एचडीएम
प्रशासन बेखबर
बता दें, इसी रोड़ से प्रतिदिन हजारों छोटे बड़े वाहन गुजरते है और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन भी कुल्लू-मनाली की ओर इसी रास्ते से दौड़ते हैं। शायद किसी भी अधिकारियों को लगभग 60- 70 फीट गहरा और लगभग100 फीट लंबा टूटा हुआ रोड नजर नहीं आ रहा है, जोकि एक चिंता का विषय है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App