दो से तीन हजार बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

By: Apr 16th, 2025 12:10 am

24 अप्रैल को मेले का आयोजन, पूरे प्रदेश से लगभग 250 कंपनियों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

निजी संवाददाता-परवाणू
जिला सोलन युवक कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता मे संपन्न हुई, जिसमे कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी व नालागढ़ के विधायक बावा हरदीप सिंह ने विशेष तौर पर भाग लिया। इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष व जिला सोलन प्रभारी अनु कुमारी मराठा, प्रदेश महासचिव शशि कांत, प्रदेश सचिव अमरदीप कौशल, जिला सोलन कांग्रेस के महासचिव अच्छर पाल कौशल समेत जिला सोलन के सभी यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी विधानसभा के युवा कांग्रेस कार्यकर्तता मौजूद रहे। बैठक मे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन किया व उन्हें युथ कांग्रेस मे रहते हुए अपने अनुभवों के बारे मे बताया। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा की युवाओं को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सीख लेनी चाहिए जिन्होंने जमीनी स्तर से शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री बनने तक का सफर तय किया है।

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर एनएसआईयू कार्यकर्ता अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष व बाद में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अब मुख्यमंत्री का पद बखूबी संभाला हुआ है। बावा हरदीप ने कहा की इस दौरान उनका सौभाग्य रहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहते वे प्रदेश सचिव रहे व अब बतौर विधायक उनके नेतृत्व में काम करने का मौका मिल रहा है। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का प्रदेश के लिए विजऩ पूरी तरह स्पष्ट है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री युवाओं की भावनाओं को बहुत अच्छी तरह समझते है। उन्होंने कहा की राजनीति मे युवा कांग्रेस का महत्त्व बहुत ज्यादा है। वही, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ने कहा की युवक कांग्रेस जल्द ही प्रदेश मे रोजगार मेला आयोजित करने जा रही है, जोकि अप्रैल माह मे ही होगा। रोजगार मेले मे पुरे प्रदेश से लगभग 250 कंपनियो के प्रतिनिधि भाग लेगे। प्रदेश युवक कांग्रेस ने इस मेले से प्रदेश के दो से तीन हजार बेरोजगारों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। यह रोजगार मेला संभवत 24 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू विशेष तौर पर भाग लेंगे। उन्होंने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओ से आग्रह किया की वे इस मेले के बारे मे ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक जानकारी पहुंचाए ताकि वे इस मेले मे भाग लेकर लाभ प्राप्त कर सके।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App