Brisk Walk : दौडऩे और टहलने के बीच की प्रक्रिया है ब्रिस्क वॉक, जानिए इससे मिलने वाले फायदों के बारे में

जिंदगी की भागदौड़ के बीच लोगों के पास अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए वक्त नहीं होता है। ऐसे में वर्किंग प्रोफेशनल कुछ ऐसी चीजों को खोजते हैं, जो न सिर्फ रोजाना की लाइफस्टाइल में अपनाना आसान हों, बल्कि इसमें ज्यादा मेहनत भी न लगें। इस कंडीशन में आप ब्रिस्क वॉक ट्राई कर सकते हैं। ब्रिस्क वॉक दौडऩे और टहलने के बीच की प्रक्रिया है। इसमें तेज कदमों के साथ चलना होता है…

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच लोगों के पास सांस लेने तक की फुर्सत नहीं है। सुबह आंख खुलते ही लोग शुरू हुए दिन में आफिस और वर्कप्लेस पर क्या करना है, इसके बारे में सोचना शुरू कर देते हैं। नाश्ता स्किप करके, लंबा ट्रैफिक जाम और कई सारी प्रॉब्लम को झेलने के बाद लोग जैसे-तैसे आफिस पहुंचते हैं और फिर दिन के 10 से 12 घंटे काम के बीच बीताते हैं। इन सबके के बीच हैल्थ कहीं पीछे छूट जाती है। जिंदगी की भागदौड़ के बीच लोगों के पास अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए वक्त नहीं होता है। ऐसे में वर्किंग प्रोफेशनल कुछ ऐसी चीजों को खोजते हैं, जो न सिर्फ रोजाना की लाइफस्टाइल में अपनाना आसान हों, बल्कि इसमें ज्यादा मेहनत भी न लगें। इस कंडीशन में आप ब्रिस्क वॉक ट्राई कर सकते हैं। ब्रिस्क वॉक दौडऩे और टहलने के बीच की प्रक्रिया है। इसमें तेज कदमों के साथ चलना होता है। जानिए ब्रिस्क वॉक क्या है और इससे सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में।

क्या होती है ब्रिस्क वॉक


एक आम वॉक से ब्रिस्क वॉक थोड़ी अलग होती है। इसमें आप न तो बहुत तेज चलते हैं और न ही बहुत ज्यादा धीरे चलते हैं। ब्रिस्क वॉक करने से मोटापा कम करने, वजन घटाने, स्ट्रेस को कम करने जैसे कई फायदे मिलते हैं। ब्रिस्क वॉक सेहत पर पॉजिटिव असर डालती है और दिमाग भी तनाव रहित रखने में मदद करती है।

कमर दर्द से मिलती है राहत

लगातार बैठने की वजह से जिन महिलाओं के कमर में दर्द रहता है, उनके लिए ब्रिस्क वॉक काफी फायदेमंद होती है। ब्रिस्क वॉक करने से शरीर में लचीलापन आता है। यह शरीर की जकडऩ को खत्म करके कमर के दर्द से राहत दिलाती है। रोजाना ब्रिस्क वॉक को अपनाया जाए, तो इससे पैरों की नसों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसकी वजह से कमर के दर्द से राहत मिलती है।

हार्ट को रखे हेल्दी

हार्ट को स्वस्थ रखने में ब्रिस्क वॉक काफी फायदेमंद होती है। हैल्थ एक्सपर्ट के अनुसार रोजाना 30 से 40 मिनट ब्रिस्क वॉक करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है। जब बैड कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, तो हार्ट से जुड़ी बीमारी कम होती है।

स्ट्रेस को करे दूर

मानसिक तनाव और एंग्जायटी के लिए भी ब्रिस्क वॉक काफी फायदेमंद होती है। एक्सपर्ट के अनुसार रोजाना ब्रिस्क वॉक करने से दिमागी सेहत पर पॉजिटिव असर पड़ता है और नींद के पैटर्न में सुधार लाने में मदद मिलती है। यह तनाव और डिप्रेशन के लक्षणों को भी सुधारने में मदद करती है।