परागपुर मेंं निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

By: May 23rd, 2025 12:59 am

निजी संवाददाता-जसवां कोटला
जसवां परागपुर विधानसभा के परागपुर मंडल में गुरुवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, इस अवसर पर पूर्व उद्योग मंत्री और विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि 22 अप्रैल की तिथि भारतीय जनमानस में केवल पीड़ा नहीं, बल्कि प्रतिशोध और आत्मबल की प्रतीक बन चुकी है। इसी दिन कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 मासूम नागरिकों की नृशंस हत्या की थी। बिक्रम ठाकुर ने कहा किए भारत एक ऐसा राष्ट्र है जो सिर्फ दुख मनाकर नहीं बैठता वह अन्याय का हिसाब भी चुकता करता है। ‘आपरेशन सिंदूर’ के ज़रिए भारत ने न सिफऱ् सीमा पार जाकर आतंकियों को मारा, बल्कि पाकिस्तान की आर्थिक नब्ज़ पर भी प्रहार किया। दशकों पुराना सिंधु जल समझौता फिर से समीक्षा के घेरे में लाया गया और भारत ने अपने जल संसाधनों के उपयोग पर सख्त निर्णय लिए। परागपुर मंडल की यह तिरंगा यात्रा अभूतपूर्व जनभागीदारी के साथ सम्पन्न हुई।

एक विधवा न्याय मांग रही और सरकार कर रही राजनीति
गरली। हिमाचल प्रदेश आज एक संवेदनशील और चिंताजनक दौर से गुजर रहा है। राज्य के लोग संस्थानों से, विशेषकर पुलिस व्यवस्था और मुख्यमंत्री कार्यालय जैसी संवैधानिक संस्थाओं से अपना विश्वास खोते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने शासन को गुटबाजी, प्रशासनिक अराजकता और राजनीतिक हस्तक्षेप का अड्डा बना दिया है। एक पीडि़त महिला ‘एक विधवा’ अपने दिवंगत पति के लिए न्याय की गुहार लगा रही है और सरकार की एजेंसियां राजनीति में उलझकर उसकी आवाज को दबाने में लगी हैं। मैं प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि वे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे में अपना विश्वास बनाए रखें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App